Tuesday, 20 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    210 करोड़ के आरोपों पर जवाब मांग रही जनता, सोमेश्वर में कल निकलेगा भ्रष्टाचार विरोधी जुलूस
    October 19, 2026
    हुक्का क्लब की रामलीला में सीता हरण के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक
    October 16, 2026
    सुमंत विलाप और श्रवण कुमार प्रसंग ने दर्शकों की आंखें की नम
    October 16, 2026
    पति के खिलाफ पुलिस पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य
    October 16, 2026
    संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं रामलीलाएं : डॉ. हरीश रौतेला
    October 15, 2026
    नंदादेवी रामलीला के तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    October 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चुनाव
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • नैनीताल
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरसांस्कृतिक

संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं रामलीलाएं : डॉ. हरीश रौतेला

भावना मल्होत्रा
Last updated: October 15, 2026 4:15 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



चतुर्थ दिवस कैकेयी-मंथरा और दशरथ-कैकेयी संवादों का हुआ भावपूर्ण मंचन

अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति, कर्नाटक खोला की रामलीला के चतुर्थ दिवस रामायण के भावनात्मक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। कैकेयी-मंथरा संवाद और दशरथ-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। कलाकारों की उत्कृष्ट अभिनय क्षमता, भावपूर्ण संवाद और मधुर गायिकी ने रामलीला मैदान में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

चतुर्थ दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हरीश रौतेला, क्षेत्र संपर्क प्रमुख, पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि रवि रौतेला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि लोककलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने में रामलीला जैसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में धार्मिक आस्था के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक चेतना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने रामलीला समिति के संस्थापक एवं संयोजक पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों की सराहना करते हुए नशामुक्त रामलीला के आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

मंचन के दौरान मंथरा द्वारा कैकेयी को प्रभावित करने तथा कैकेयी और महाराज दशरथ के बीच हुए संवादों को कलाकारों ने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इन प्रसंगों में भावनाओं के उतार-चढ़ाव और पात्रों की मनोदशा का प्रभावशाली चित्रण देखने को मिला। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

लीला में कोमल जोशी ने राम, गायत्री तिवारी ने लक्ष्मण, वैष्णवी जोशी ने सीता, मनीष तिवारी ने दशरथ, दिव्या काण्डपाल ने कैकेयी, रेखा जोशी ने मंथरा, मीनाक्षी जोशी ने कौशल्या तथा नेहा जोशी ने सुमित्रा का अभिनय किया। सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

आयोजन को ऑनलाइन माध्यम से भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों ने संदेश भेजकर कलाकारों के अभिनय और समिति की सांस्कृतिक पहल की सराहना की।

इस अवसर पर आनन्द सिंह नयाल, भुवन चन्द्र कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, पूरन चन्द्र तिवारी, जगदीश चन्द्र तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, कमलेश कर्नाटक, कपिल मल्होत्रा, अनिल रावत, कैलाश चन्द्र तिवारी, कमलेश पाण्डे, कमल पालीवाल, चन्दन जोशी, मथुरा दत्त कांडपाल, ललिता कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, आशा मेहता, कंचन पाण्डे, भावना भट्ट, कविता पाण्डे, हंसा दत्त कर्नाटक, बृजेश पाण्डे, दिनेश मठपाल, चन्द्रशेखर सती, योगेश जोशी, अमर बोरा, हेम जोशी और कमला तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भावना मल्होत्रा ने किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नंदादेवी रामलीला के तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Next Article पति के खिलाफ पुलिस पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम

By भावना मल्होत्रा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

‘एक सप्ताह में फिजिशियन’ का दावा, समय बीता फिर भी डॉक्टर नहीं

By भावना मल्होत्रा
Former Uttarakhand Chief Minister Bhuvan Chand Khanduri Passes Away; State-wide Mourning
उत्तराखण्डताजा खबर

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी नहीं रहे, प्रदेशभर में शोक

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?