Monday, 23 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नई पीढ़ी को शास्त्रीय कलाओं से जोड़ने की पहल, नवांकुर कला संगम में दिखेगी बाल प्रतिभाओं की साधना
    November 20, 2026
    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पूर्व विधायक की चुनाव याचिका खारिज
    November 18, 2026
    अल्मोड़ा में बच्चों को मिलेगा रचनात्मक नृत्य का निःशुल्क प्रशिक्षण
    November 12, 2026
    धनतेरस पर खास सौगात लेकर आया अल्मोड़ा का ‘अनोखे लाल हरिकिशन’, परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम एक ही छत के नीचे
    November 6, 2026
    38 साल का भरोसा, शानदार खरीदारी और आकर्षक इनाम: प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहकों के लिए खास ऑफर
    November 6, 2026
    अल्मोड़ा में कांग्रेस विचार विभाग की कार्यकारिणी बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर जोर
    November 5, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • चुनाव
  • देश
  • नैनीताल
  • Successful rescue of injured bull due to initiative of Municipal Commissioner
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा में कांग्रेस विचार विभाग की कार्यकारिणी बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर जोर

भावना मल्होत्रा
Last updated: November 5, 2026 12:51 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर बोले- कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम और शहादत का, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्मोड़ा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन डॉ. प्रदीप जोशी ने की। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक मनोज तिवारी का संरक्षण प्राप्त रहा।

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से पार्टी कैडर को वैचारिक रूप से मजबूती मिलती है। साथ ही कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कैप्टन प्रवीण डावर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देशप्रेम, संघर्ष और शहादत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए कहा कि कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में पार्टी के योगदान को प्रत्येक कार्यकर्ता को समझना चाहिए।

उन्होंने आरएसएस की विचारधारा पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उससे जुड़ी संस्थाओं के लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को आदर्श मानने वाली विचारधारा देश को सही दिशा में आगे नहीं ले जा सकती। कैप्टन डावर ने गांधी परिवार के बलिदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के लिए त्याग और शहादत का कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और नीतियों की जानकारी रखनी चाहिए, ताकि जनता के बीच जाकर अपनी बात तथ्यों और तर्कों के साथ रख सके। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, तारा चंद्र साह, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, प्रदेश सचिव दीप चन्द्र सिंह डॉगी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत तथा विचार विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर बीएस बगडवाल ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर गोपाल सिंह चौहान, नारायण दत्त, हेमंत पाठक, रूप रावत, धीरेंद्र प्रकाश जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, कृष्ण चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, पंकज पॉल, मासी बस जीना, पार्षद एडवोकेट वैभव, पूर्व अध्यापक एवं कलाकार देवेन तमता, लक्ष्मण कोरंगा, राजेंद्र सिंह टाकुली, कपिल कंवल, पार्षद एवं एडवोकेट मुकेश दानी, पत्रकार रमेश जावत, अख्तर हुसैन, प्रदेश सचिव किरण आर्य, यूथ अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, मोहम्मद दानिश खान, पंकज मीर, हेमचंद जोशी, हरीश उप्रेती, राजेश आर्य सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच वैचारिक संवाद बढ़ाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रामलीला हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान, श्रीराम के आदर्श समाज को देते हैं एकता का संदेश : धामी
Next Article 38 साल का भरोसा, शानदार खरीदारी और आकर्षक इनाम: प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहकों के लिए खास ऑफर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Chief Minister Pushkar Singh Dhami conducted a site inspection of Badrinath Dham, emphasizing on quality and timeliness in development works
उत्तराखण्डताजा खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम का किया स्थलीय निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

आस्था और संस्कृति के संगम का पर्व मां नंदादेवी मेला शुरू

By भावना मल्होत्रा
Congress up in arms over doctors' transfers in Almora; stages massive protest against the government.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा में डॉक्टरों के तबादलों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डॉ. पुष्पा बोरा ने रचा इतिहास, एसएसजे विश्वविद्यालय के गणित विभाग को मिली पहली पीएच.डी.

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?