Friday, 19 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
ताजा खबर

मानसून से पहले तैयारियों के निर्देश, जलभराव व बाढ़ से निपटने की योजना पर जोर

भावना मल्होत्रा
Last updated: April 23, 2026 7:47 am
भावना मल्होत्रा
Share
Instructions for preparations before the monsoon, emphasis on plans to deal with waterlogging and floods
SHARE


संवाददाता, रुद्रपुर

रुद्रपुर। मानसून को देखते हुए जनपद में संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अभी से तैयारियां सुनिश्चित करें और पिछले वर्षों में जलभराव व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सिंचाई, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करें। इसके तहत नदी-नालों, नहरों तथा शहरी क्षेत्रों की नालियों की सफाई प्राथमिकता से कराई जाए। नगर निकायों को 30 अप्रैल तक नालियों की सफाई पूर्ण कर जीओ-टैग के साथ फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में वर्षाकाल से पूर्व नालियों, नालों और नहरों की पुनः सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों के स्कवर व पुलियों के नीचे जमा मलबा हटाने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।

सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि नदी एवं जलाशयों में जमा सिल्ट का सर्वे कर ड्रेजिंग के प्रस्ताव 25 अप्रैल तक प्रस्तुत किए जाएं। इसके अलावा सभी निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों के नदी-नालों का जीआईएस मैप तैयार करने तथा सिंचाई विभाग को पूरे जनपद का जीआईएस बेस मैप बनाकर संभावित बाढ़ क्षेत्रों के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षाकाल से पहले 15 जून तक सभी सफाई एवं रिवर चैनलाइजेशन कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। साथ ही बाजपुर क्षेत्र की लेवड़ा नदी पर निर्माणाधीन पुलों को जून तक पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी/आपदा प्रबंधन अधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता बीएस डांगी, आनंद सिंह नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी उप जिलाधिकारी एवं नगर निकायों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Department-wise review regarding resolution of complaints, instructions for quick disposal शिकायतों के समाधान को लेकर विभागवार समीक्षा, त्वरित निस्तारण के निर्देश
Next Article Census 2027: District Magistrate conducts self-enumeration, appeals to public for participation जनगणना 2027: जिलाधिकारी ने की स्व-गणना, जनता से सहभागिता की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

"Even BJP workers are saying a Congress government will be formed" - Shailja's big claim in Almora
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“भाजपा के कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनेगी” — अल्मोड़ा में शैलजा का बड़ा दावा

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

रानीखेत में पहली महिला रामलीला प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला कलाकारों ने निभाए रामायण के सशक्त किरदार

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जागेश्वर धाम के समग्र विकास के लिए उठी आवाज, मुख्य पुजारी ने प्रशासन को भेजा 9 सूत्रीय सुझाव पत्र

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डूबकिया वार्ड में सुरक्षा सुदृढ़: पार्षद अंजू बिष्ट की पहल पर खजाँची मोहल्ला में महिला पुलिस की गश्त

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?