Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा के डुबकिया वार्ड में अतिक्रमण को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 28, 2026 3:27 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE

| अल्मोड़ा |

अल्मोड़ा नगर निगम के डुबकिया वार्ड संख्या 03 में सार्वजनिक रास्ते, मंदिर और क्रिया-कर्म स्थल पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है। स्थानीय पार्षद अंजू बिष्ट ने क्षेत्रवासियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिकायत पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि एक निजी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे आम जनता को आवाजाही में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रभावित स्थल हिंदू धर्म से जुड़े मंदिर और क्रिया-कर्म स्थान के निकट स्थित है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निष्क्रियता से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं धार्मिक कार्यों और अंतिम संस्कार संबंधी गतिविधियों में भी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई बार अधिकारियों से संपर्क करने और लिखित शिकायत देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर लोगों ने उम्मीद जताई कि अब उन्हें न्याय मिलेगा। शिकायत पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि यह मामला केवल भूमि विवाद नहीं बल्कि जनहित और धार्मिक आस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधाओं को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि प्रशासन, नगर निगम और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करे और यदि अतिक्रमण पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए। लोगों ने कहा कि बाधित रास्ते को शीघ्र बहाल करना आवश्यक है ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

क्षेत्र के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की ढिलाई के कारण अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या भविष्य में और गंभीर रूप ले सकती है।

इस शिकायत पत्र पर वार्ड के कई स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से न्याय की मांग की। हस्ताक्षर करने वालों में राकेश बिष्ट, पूजा, महेश, दान सिंह, राजू, शांति देवी, धीरज रावत, दीपक, काला देवी, रीमा बिष्ट, हरदयाल सिंह, मजिंदर सिंह, खीम राज, हरीश सिंह, रणजीत सिंह, हाफिज एवं अन्य स्थानीय निवासी शामिल रहे।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एसएसजे विश्वविद्यालय मुद्दों पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा, मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे
Next Article CM हेल्पलाइन तक पहुंची गुहार, फिर भी रानीधारा रोड पर नहीं लगी रेलिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

छात्र राजनीति से राज्यमंत्री तक: संघर्ष, संगठन और समर्पण की कहानी है कुन्दन लटवाल

By भावना मल्होत्रा
Sandeep Yaduvanshi Speaks Out on Allegations of False Complaints and Defamation; Demands Impartial Investigation
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

झूठी शिकायत और बदनाम करने के आरोपों पर संदीप यदुवंशी का खुलासा, निष्पक्ष जांच की मांग

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डूबकिया वार्ड में सुरक्षा सुदृढ़: पार्षद अंजू बिष्ट की पहल पर खजाँची मोहल्ला में महिला पुलिस की गश्त

By भावना मल्होत्रा
Emphasis on making science and mathematics engaging through innovative teaching techniques.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

नवाचारी शिक्षण तकनीकों से विज्ञान और गणित को रोचक बनाने पर जोर

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?