Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
उत्तराखण्डचम्पावत

₹76.91 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी, आजीविका और स्वरोजगार पर विशेष फोकस

भावना मल्होत्रा
Last updated: April 23, 2026 2:30 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE

₹76.91 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी, आजीविका और स्वरोजगार पर विशेष फोकस

चम्पावत।
जनपद चम्पावत में वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए ₹76.91 करोड़ (7691.40 लाख) के बजट के साथ समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।

बैठक में इस वर्ष पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ-साथ आजीविका संवर्धन और स्वरोजगार को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। जिला योजना में कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं सहकारिता क्षेत्रों के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल किए गए हैं। इनमें 107 ग्राम पंचायतों में फसलों की सुरक्षा के लिए 119 किमी चेन लिंक फेंसिंग, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए ₹500 लाख का प्रावधान, 171 पशुपालकों को बकरी पालन यूनिट, 1000 लाभार्थियों को कुक्कुट पालन सहायता प्रमुख हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा 10 नई सड़कों का निर्माण, 4 पुल-पुलियों का निर्माण तथा 44 मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य भी प्रस्तावित हैं। साथ ही 32 नई पेयजल योजनाएं भी योजना में शामिल की गई हैं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु ₹540 लाख तथा बागवानी विकास के लिए ₹477.74 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। योजना को भौतिक, सामाजिक, आजीविका एवं अन्य चार प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित रूप से विभाजित किया गया है, जिसमें सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा जैसे भौतिक क्षेत्र के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण जैसे सामाजिक क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

बैठक में निर्देश दिए गए कि योजनाओं को क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही अधूरे एवं चल रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार भौतिक क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश हुआ है, जबकि आजीविका क्षेत्र में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे इस वर्ष भी प्राथमिकता में रखा गया है।

TAGGED:District plan worth ₹76.91 crore approved
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Chief Minister Pushkar Singh Dhami conducted a site inspection of Badrinath Dham, emphasizing on quality and timeliness in development works मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम का किया स्थलीय निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
Next Article 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे वादों का निस्तारण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र पर हमला : गोपाल भट्ट

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

रानीखेत में पहली महिला रामलीला प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला कलाकारों ने निभाए रामायण के सशक्त किरदार

By भावना मल्होत्रा
FDA cracks down on those compromising public health; Almora launches inspection drive at medical stores
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर FDA सख्त, अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर चला निरीक्षण अभियान

By भावना मल्होत्रा
The hard work of the youth should not be called into question; Congress demands accountability in the NEET case.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवाओं की मेहनत पर नहीं लगना चाहिए प्रश्नचिह्न, नीट मामले में कांग्रेस ने मांगी जवाबदेही

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?