अल्मोड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस की बैठक में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से युवाओं के प्रति जवाबदेही निभाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की लोकतांत्रिक आवाज़ का सम्मान किया जाना चाहिए।
पूर्व प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि युवा कांग्रेस का मानना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक छात्र और युवा को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान करने पर ध्यान देना चाहिए तथा भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों की समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
गोपाल भट्ट ने वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए युवाओं और छात्रों से कांग्रेस की लोकतांत्रिक विचारधारा तथा युवा कांग्रेस संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन बूथ स्तर तक युवाओं को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उत्तराखंड अविनाश महाला, जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, जिला प्रभारी अब्दुल रहमान, जिला कॉर्डिनेटर नरेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव किरण आर्या, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, विधानसभा अध्यक्ष जागेश्वर वीरेंद्र सिंह मलाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकमल, अमन लटवाल, जिला महासचिव दीक्षा सुयाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और रोजगार की उठाई मांग
Leave a Comment
