Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

एसएसजे विश्वविद्यालय मुद्दों पर फूटा युवा कांग्रेस का गुस्सा, मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 28, 2026 2:17 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


| अल्मोड़ा |
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसजे विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से छात्र हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण रोस्टर प्रणाली में अनियमितता, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, वित्तीय गड़बड़ियां और शिक्षा स्तर में गिरावट जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन मौन बना हुआ है।
युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार भर्ती घोटाले और पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य खतरे में है और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।
गोपाल भट्ट ने कहा कि देश में NEET पेपर लीक जैसे मामलों ने छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ा है। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने निराशा में आत्मघाती कदम उठाए, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने भाजपा सरकार को छात्र, युवा, किसान और महिला विरोधी बताते हुए कहा कि युवा कांग्रेस न्याय और छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क चौघानपाटा से रैली निकालते हुए एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर बढ़े। पुलिस प्रशासन ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में पुलिस ने कई युवा कांग्रेस नेताओं और छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला।
प्रदर्शनकारियों ने “SSJU बचाओ”, “कुलपति इस्तीफा दो”, “मुख्यमंत्री गो बैक” और “भ्रष्टाचार बंद करो” जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहा है और ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन निष्पक्ष है तो छात्रों को मुख्यमंत्री से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है।
नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की संस्कृति हावी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी हो रही है और छात्र संख्या लगातार घट रही है।
पूर्व छात्रसंघ उप सचिव गौरव सिंह सतवाल ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की आवाज को दबाया गया तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा। उन्होंने कहा कि छात्र हितों के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव किरन आर्या ने विश्वविद्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शन में गोपाल भट्ट, किरन आर्या, विक्रम फर्त्याल, गौरव सतवाल, गौरव जोशी, कमलेश बिष्ट, संतोष कुमार, विनय कनवाल, अभय बोरा, विशाल कनवाल, मनोज कुमार, आशीष संतोलिया, वीरेंद्र आर्य, दीक्षा सुयाल, दिव्यांश रावत, विशाल पड़ियार, रोहित पंत और फेमिना खान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और छात्र नेता शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुख्यमंत्री के दौरे पर कांग्रेस का हंगामा, अल्मोड़ा में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध
Next Article अल्मोड़ा के डुबकिया वार्ड में अतिक्रमण को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

The continuous recitation of Ramayana and the tradition of Ramlila at The Pleasant Valley School in Ranikhet have created a new chapter in cultural consciousness.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

रानीखेत के द प्लेज़ेंट वैली स्कूल में अखंड रामायण पाठ एवं रामलीला परंपरा ने रचा सांस्कृतिक चेतना का नया अध्याय

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई दिशा में अग्रसर : महेश नयाल

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती के दिव्य प्रेम का हुआ भावपूर्ण वर्णन

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में अल्मोड़ा की किरन आर्या को अहम जिम्मेदारी

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?