‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण, जागेश्वर क्षेत्र के समग्र विकास का खाका पेश
अल्मोड़ा। हरेला पर्व के अवसर पर गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय “एक पेड़ माँ के नाम” वृहद पौधारोपण कार्यक्रम एवं “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर के समग्र विकास, मंदिर तक पेयजल योजना, जागेश्वर धाम के धार्मिक स्थलों के पर्यटन विकास, आरतोला में राज्य अतिथि गृह, नए मोबाइल टावर, मल्टीलेवल पार्किंग, आरसीसी नालियों के निर्माण तथा दन्या डिग्री कॉलेज में एमए कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ कार्य करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह मेहरा सहित अनेक
