Wednesday, 17 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

‘विरासत हमर अल्मोड़ा’ ने याद किए भाजपा के पुरोधा नेता पूरन चंद्र शर्मा, स्मारक और प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 2, 2026 1:47 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव रखने वाले वरिष्ठ नेता, भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय पूरन चंद्र शर्मा की जयंती पर “विरासत हमर अल्मोड़ा” संस्था द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उनके आवास पर संपन्न हुआ, जहां संस्था के सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

संस्था के संयोजक राजीव गुरुरानी ने कहा कि पूरन चंद्र शर्मा उन नेताओं में थे जिन्होंने जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण के शुरुआती दौर में संसाधनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के विस्तार और संगठन की मजबूती के पीछे पूरन चंद्र शर्मा और गोविंद सिंह बिष्ट जैसे नेताओं का अथक परिश्रम रहा है। इन नेताओं ने अपने संघर्ष, त्याग और समर्पण से संगठन को मजबूत आधार दिया।

राजीव गुरुरानी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं का योगदान धीरे-धीरे जनस्मृति से ओझल होता जा रहा है। ऐसे में उनके जीवन और कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ठोस पहल की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन महान नेताओं के नाम पर किसी महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना की जाए या उनकी आदमकद प्रतिमाएं स्थापित कर उन्हें स्थायी सम्मान दिया जाए।

कार्यक्रम में स्वर्गीय पूरन चंद्र शर्मा के छोटे भाई गिरीश चंद्र शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन परिवार के लिए भावनात्मक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि “विरासत हमर अल्मोड़ा” द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं की स्मृतियों को सहेजने का प्रयास सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने वाले अनेक कार्यकर्ता आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके योगदान को याद रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि पुराने जनसंघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जानी चाहिए, जिसमें संगठन के इतिहास और उसके मूल्यों पर चर्चा हो सके।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूरन चंद्र शर्मा का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा संगठन और समाज को प्राथमिकता दी तथा सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए।

उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। संस्था ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में उत्तराखंड और अल्मोड़ा की उन विभूतियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिन्होंने प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में ईश्वर उपाध्याय, इंदर सिंह नेगी, दीपक वर्मा, कृष्णा तिलारा, कमलेश सनवाल, हरीश जीना, सुरेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हर बच्चे तक पहुंचे सीखने और विकास का अवसर, WECD और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन ने बढ़ाया सहयोग
Next Article परीक्षाओं के बीच राजनीतिक रैली को लेकर भाजपा की आपत्ति, जिला प्रशासन से विशेष व्यवस्था की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Mad dog creates panic in Bisauli, 36 people injured
ताजा खबर

बिसौली में पागल कुत्ते का आतंक, 36 लोग घायल

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

संगठन के समर्पित सिपाही को मिला सम्मान, संदीप सिंह भोज बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मुख्यमंत्री के दौरे पर कांग्रेस का हंगामा, अल्मोड़ा में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?