अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल ने आयोजित किया स्वागत समारोह
अल्मोड़ा। अर्बन बैंक की निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत के अल्मोड़ा पहुंचने पर शनिवार को शिखर होटल के सभागार में अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डॉ. पंत को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. वसुधा पंत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पंत की उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे अल्मोड़ा के लिए गौरव की बात है।
समारोह में साहित्यकारों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. हामिद, जयमित्र बिष्ट, मनोज गुप्ता, अशोक पंत, पी.सी. तिवारी, दीपक जोशी, भूषण पांडेय, हेमलता वर्मा, क्रांति जोशी, दीपा पांडेय, रजनी पंत, हीरा कनवाल, रचित पंत, हर्षिता जोशी, जितेंद्र बिष्ट और संजय अधिकारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
स्वागत से अभिभूत डॉ. वसुधा पंत ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ उनका जुड़ाव आगे भी निरंतर बना रहेगा।
अर्बन बैंक की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत का अभिनंदन
Leave a Comment

