Wednesday, 17 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

ढाई लाख का गेट और कुछ ही समय में धराशायी! लाला बाजार में नगर निगम के निर्माण पर उठे बड़े सवाल

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 3, 2026 5:05 pm
भावना मल्होत्रा
Share
A gate costing two and a half lakh rupees collapsed in no time! Major questions raised about the Municipal Corporation's construction in Lala Bazaar.
SHARE

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा की ओर से लाला बाजार में लगभग 2.50 लाख रुपये की लागत से बनाया गया स्वागत द्वार टूटने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जिस निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, वह इतनी जल्दी कैसे क्षतिग्रस्त हो गया।

लाला बाजार शहर का सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक बाजार माना जाता है। यहां नगर निगम द्वारा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आकर्षण को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया था। लेकिन अब यह निर्माण कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार किया गया होता तो कुछ ही समय में ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक धन से किए गए कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

क्षेत्र के नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता परीक्षण किया गया था? क्या निर्माण सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप थी? और क्या संबंधित अधिकारियों ने समय-समय पर कार्य का निरीक्षण किया था?

लोगों का कहना है कि विकास कार्य केवल कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर भी मजबूत दिखाई देने चाहिए। यदि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण टिकाऊ साबित नहीं होता तो जनता के मन में स्वाभाविक रूप से सवाल उठेंगे।

नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कहीं भी लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बहस शुरू हो गई है। लोग अब यह जानना चाहते हैं कि आखिर जनता के पैसों से बने इस ढांचे की जिम्मेदारी किसकी है और नुकसान की भरपाई कैसे होगी।

फिलहाल टूटे हुए स्वागत द्वार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग नगर निगम से जवाब मांग रहे हैं।

नगर निगम का पक्ष
मामले को लेकर नगर निगम अधिकारियों से बातचीत करने पर बताया गया कि स्वागत द्वार किसी निर्माण दोष के कारण नहीं बल्कि सुबह के समय एक वाहन की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हुआ है। निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्य लगभग 1.80 लाख रुपये की लागत से कराया गया था। हालांकि बाद में परियोजना के अंतर्गत इससे संबंधित अन्य कार्यों को जोड़ते हुए इसकी कुल लागत को लगभग 2.50 लाख रुपये बताया गया।
नगर निगम का यह भी कहना है कि स्वागत द्वार के समीप नाली निर्माण और सुरक्षा संबंधी अतिरिक्त कार्य प्रस्तावित थे, जिससे भविष्य में इस प्रकार की क्षति से बचाव किया जा सके। अधिकारियों ने दावा किया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी।
खबर के बाद हरकत में आया निगम
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद काफी समय तक मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उनका कहना है कि समाचार सामने आने और मामले के सार्वजनिक चर्चा में आने के बाद नगर निगम हरकत में आया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मौके पर स्थायी मरम्मत अथवा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हुआ था।

क्या है पूरा मामला?
लाला बाजार में नगर निगम द्वारा स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया।
स्थानीय स्तर पर इसकी लागत को लेकर चर्चा शुरू हुई।
स्वागत द्वार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
नगर निगम का दावा: वाहन की टक्कर से हुआ नुकसान।
निगम के अनुसार निर्माण लागत लगभग  करीब 1.80 लाख रुपये थी।
अतिरिक्त कार्यों के साथ कुल लागत लगभग 2.50 लाख रुपये बताई गई।
नाली निर्माण और सुरक्षा कार्य का भी प्रस्ताव था।
खबर के बाद निगम सक्रिय हुआ, लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थायी मरम्मत शुरू नहीं हुई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article "Even BJP workers are saying a Congress government will be formed" - Shailja's big claim in Almora “भाजपा के कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनेगी” — अल्मोड़ा में शैलजा का बड़ा दावा
Next Article द्वाराहाट में गूंजा अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश, एनसीसी शिविर में 500 कैडेटों का उत्साह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

People are angry due to the closure of the gate in Dharanaula, demanding action from the District Magistrate.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

धारानौला में गेट बंद होने से लोगों में रोष, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर होगा राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा: युवा कांग्रेस

By भावना मल्होत्रा
उत्तराखण्डचम्पावत

₹76.91 करोड़ की जिला योजना को मंजूरी, आजीविका और स्वरोजगार पर विशेष फोकस

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?