Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार करेगी पहल : ध्रुव रौतेला

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 15, 2026 1:17 am
भावना मल्होत्रा
Share
Government will take initiative to solve the problems of journalists: Dhruv Rautla
SHARE

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए कहा कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से ले रही है तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस अल्मोड़ा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ध्रुव रौतेला ने कहा कि सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया के बीच समन्वय जितना मजबूत होगा, जनहितकारी योजनाओं का लाभ उतनी ही प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और विकास के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हुए उसकी भूमिका का सम्मान करती है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और तथ्यात्मक पत्रकारिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने और विकास की सही तस्वीर प्रस्तुत करने में मीडिया का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने क्षेत्रीय पत्रकारिता से जुड़ी कई समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस पर ध्रुव रौतेला ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सरकार संवेदनशील है।

उन्होंने कहा कि आज सूचना क्रांति के दौर में मीडिया की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। गलत और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने तथा सही जानकारी जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से समाजहित में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील की।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पत्रकारों ने मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रेसवार्ता के बाद ध्रुव रौतेला ने जिला सूचना कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने उन्हें कार्यालय की गतिविधियों, प्रचार-प्रसार कार्यों और जनपद से प्रकाशित समाचार पत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं के संबंध में जानकारी दी।

ध्रुव रौतेला ने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि विभाग को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करना चाहिए ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंच सके।

उन्होंने प्रचार सामग्री के वितरण और जनसंपर्क गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रेस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी और विकास योजनाओं का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article International Nurses Day celebrated with great enthusiasm at Maa Ambe Institute माँ अम्बे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस
Next Article FDA cracks down on those compromising public health; Almora launches inspection drive at medical stores जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर FDA सख्त, अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर चला निरीक्षण अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पर्वतीय खेती को बचाने की मुहिम शुरू, वैज्ञानिकों और किसानों ने मिलकर बनाई रणनीति

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

‘एक पौधा, अनेक उम्मीदें’—ब्रह्माकुमारीज़ का पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित, एसएसपी ने दिए अनुशासन और फिटनेस के मंत्र

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मुख्यमंत्री के दौरे पर कांग्रेस का हंगामा, अल्मोड़ा में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?