Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

माँ अम्बे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 13, 2026 4:16 am
भावना मल्होत्रा
Share
International Nurses Day celebrated with great enthusiasm at Maa Ambe Institute
SHARE

अल्मोड़ा। माँ अम्बे इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों तथा अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। संस्थान परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक रंगों और सेवा भावना से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में नर्सिंग सेवा के महत्व को दर्शाने वाले प्रेरणादायक भाषण और लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से यह संदेश दिया कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल भी बनती हैं। नाटिका में कोविड काल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नर्सों की भूमिका को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता, मीनाक्षी, एकता, सुरजीत कौर एवं सुधा उपस्थित रहीं। संस्थान परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि सेवा, करूणा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी नर्स होती है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगी रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने और हर परिस्थिति में मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।

संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में प्रशिक्षित नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र तेजी से आधुनिक हो रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ सेवा भावना को भी विकसित करना चाहिए।

वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीती पाल ने कहा कि नर्सिंग क्षेत्र अनुशासन, धैर्य और समर्पण की मांग करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एचआर मैनेजर चम्पा कनवाल, संस्थान के फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Teachers open front against TET mandatory, demand intervention from the Prime Minister टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
Next Article Government will take initiative to solve the problems of journalists: Dhruv Rautla पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार करेगी पहल : ध्रुव रौतेला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण

By भावना मल्होत्रा
Intensive awareness campaign in the district to promote safe motherhood
ताजा खबर

सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने हेतु जनपद में सघन जागरूकता अभियान

By भावना मल्होत्रा
FDA cracks down on those compromising public health; Almora launches inspection drive at medical stores
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर FDA सख्त, अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर चला निरीक्षण अभियान

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

परीक्षाओं के बीच राजनीतिक रैली को लेकर भाजपा की आपत्ति, जिला प्रशासन से विशेष व्यवस्था की मांग

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?