Saturday, 31 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    पप्पू गिरधारी की एफआईआर पर हाईकोर्ट का अहम निर्देश, धारा 183 के बयान तलब
    October 30, 2026
    सरस मेला 2026 की सार्थकता पर सवाल, स्थानीय उत्पादों का मंच या भीड़ जुटाने का माध्यम?
    October 30, 2026
    30 अक्टूबर से शुरू होगा अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल, प्रसून जोशी समेत कई नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत
    October 29, 2026
    मल्ला महल में सजी लोक संस्कृति की महफिल, नैन नाथ रावल और विकास भारद्वाज ने जीता दिल
    October 25, 2026
    कानून की पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अवसर, CIMS College of Law में 31 अक्टूबर तक प्रवेश
    October 24, 2026
    जय गोल्ज्यू महोत्सव की स्टार नाइट में बिखरी लोकसंस्कृति की छटा
    October 24, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • देहरादून
  • चुनाव
  • चम्पावत
  • देश
  • नैनीताल
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अस्पताल मुद्दे पर श्रेय की सियासत? भाजपा नेताओं के अलग-अलग दावों पर गुंजन चम्याल ने उठाए सवाल

भावना मल्होत्रा
Last updated: August 27, 2026 2:00 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता एवं पार्षद गुंजन सिंह चम्याल ने भाजपा पर अस्पताल स्थानांतरण रोकने के मुद्दे पर श्रेय लेने की होड़ में लगे होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के सामने आ रहे अलग-अलग बयानों ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

चम्याल ने कहा कि पहले भाजपा की ओर से यह कहा गया कि जिला अस्पताल के स्थानांतरण का कोई आदेश ही नहीं था और कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है। लेकिन अब भाजपा के अलग-अलग नेता अस्पताल का स्थानांतरण रुकवाने में अपनी भूमिका बताने के लिए सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई नेता मंत्री से मुलाकात को अपनी उपलब्धि बता रहा है तो कोई मंत्री से फोन पर हुई बातचीत को इसका कारण बता रहा है।

उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि कौन मंत्री से कितनी बार मिला, बल्कि सवाल यह है कि आखिर जिला अस्पताल को स्थानांतरित करने की स्थिति बनी क्यों और उसे रोकने का आधिकारिक निर्णय किस स्तर पर हुआ।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अब सोशल मीडिया पर भी नेताओं के बीच अपनी-अपनी उपलब्धि बताने की होड़ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश था ही नहीं, तो फिर नेताओं को मंत्री के पास जाकर पत्र देने और मुलाकात करने की जरूरत क्यों पड़ रही है?

चम्याल ने कहा कि भाजपा को पहले अपने ही बयानों में स्पष्टता लानी चाहिए। यदि कांग्रेस का आरोप गलत था और अस्पताल स्थानांतरण को लेकर कोई आदेश नहीं था, तो अब इसे रुकवाने का श्रेय लेने की कोशिश क्यों की जा रही है। वहीं यदि वास्तव में स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही थी और अब उसे रोक दिया गया है तो भाजपा को आधिकारिक रूप से पूरी स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल कोई राजनीतिक उपलब्धि का विषय नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की जनता की स्वास्थ्य जरूरतों से जुड़ा गंभीर मामला है। इसलिए इस मुद्दे पर पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि अस्पताल को हटाने की प्रक्रिया में किसका निर्णय था और इसे रोकने में किसकी भूमिका रही।

उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि जिला अस्पताल के भविष्य को लेकर सरकार की वास्तविक नीति क्या है। केवल सोशल मीडिया पोस्ट और अलग-अलग नेताओं के दावों से स्थिति स्पष्ट नहीं होगी।

गुंजन सिंह चम्याल ने कहा कि यदि अस्पताल का स्थानांतरण रुक गया है तो यह जनता के लिए अच्छी खबर है, लेकिन इसका श्रेय लेने के लिए नेताओं के बीच चल रही कथित प्रतिस्पर्धा से जनहित का मुद्दा कमजोर होता है। उन्होंने भाजपा से आग्रह किया कि वह आपसी बयानबाजी के बजाय अस्पताल को लेकर सरकार का स्पष्ट और अंतिम निर्णय जनता के सामने रखे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि यदि कोई आधिकारिक स्थानांतरण आदेश था ही नहीं तो फिर उसे रुकवाने की उपलब्धि किस आधार पर बताई जा रही है। और यदि आदेश या प्रक्रिया थी, तो उसे रोकने का वास्तविक निर्णय कब और किस स्तर पर हुआ।

चम्याल ने कहा कि जनता को राजनीतिक दावों से नहीं बल्कि तथ्य और आधिकारिक जानकारी से मतलब है। उन्होंने मांग की कि जिला अस्पताल को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ की जाए, ताकि मरीजों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा को पहले यह तय करना चाहिए कि अस्पताल को हटाने की स्थिति पैदा करने और फिर उसे रुकवाने की कहानी में वास्तविकता क्या है। उपलब्धि का श्रेय किसके सिर बंधे, यह बाद की बात है; पहले जनता को पूरे मामले की सच्चाई बताई जानी चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जनता को मिली राहत: सैलाखोला वार्ड में वाटर कूलर शुरू
Next Article रक्षाबंधन पर अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का फैसला, व्यापार मंडल ने व्यापारियों से की अपील
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवा कांग्रेस ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और रोजगार की उठाई मांग

By भावना मल्होत्रा
The administration is preparing hard before the rains and the campaign to prevent waterlogging in Tanakpur-Banbasa is intensified.
उत्तराखण्डचम्पावत

बरसात से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, टनकपुर-बनबसा में जलभराव रोकने को अभियान तेज

By भावना मल्होत्रा
BJP outraged over remarks against the Prime Minister; protest held at Choughanpata.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का आक्रोश, चौघानपाटा में प्रदर्शन

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?