Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत, शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 31, 2026 3:35 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। पी.एम.श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित प्रवेशोत्सव एवं पीटीए गठन समारोह उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणामों और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पी.एम.श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी अनुराधा शाह जेनोटी ने दी। वहीं पूनित जोशी ने अभिभावक-शिक्षक संघ की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला।

पुलिस विभाग के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बालिका सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। यातायात विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया।

समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और विज्ञान वर्ग के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

तमाल मेमोरियल पुरस्कार के अंतर्गत 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के विकास और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों तथा सहयोगी अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उपहार देकर उनका अभिनंदन किया गया। विज्ञान महोत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्य वक्ता दीक्षित जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन उमा तिवारी ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रानीखेत में पहली महिला रामलीला प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला कलाकारों ने निभाए रामायण के सशक्त किरदार
Next Article युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर होगा राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा: युवा कांग्रेस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

कानून के रखवाले ही बने कानून तोड़ने वाले!

By भावना मल्होत्रा
Government will take initiative to solve the problems of journalists: Dhruv Rautla
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार करेगी पहल : ध्रुव रौतेला

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

ऊंट प्रकरण ने लिया न्यायिक मोड़, उच्च न्यायालय में प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

By भावना मल्होत्रा
The administration is preparing hard before the rains and the campaign to prevent waterlogging in Tanakpur-Banbasa is intensified.
उत्तराखण्डचम्पावत

बरसात से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, टनकपुर-बनबसा में जलभराव रोकने को अभियान तेज

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?