Saturday, 1 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    “कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
    July 31, 2026
    ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
    July 31, 2026
    बड़ी बगीचा में चला सफाई अभियान, कलमठ से हटाया गया मलबा
    July 30, 2026
    उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण
    July 30, 2026
    नंदा देवी वार्ड में बंदरों का बढ़ता आतंक, मनोज जोशी हुए घायल
    July 30, 2026
    डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
    July 30, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • सांस्कृतिक
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट: भुवन चंद्र जोशी

भावना मल्होत्रा
Last updated: July 3, 2026 12:52 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



आप नेता बोले— अल्मोड़ा जिला अस्पताल से डॉक्टर हटाना हजारों मरीजों के हितों पर सीधा प्रहार, निर्णय वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन


अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के तबादले को लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी भुवन चंद्र जोशी ने भाजपा सरकार पर पर्वतीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए डॉक्टरों का स्थानांतरण करना पूरी तरह जनविरोधी निर्णय है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय केवल जिले का अस्पताल नहीं बल्कि पूरे कुमाऊँ क्षेत्र का प्रमुख रेफरल केंद्र है। यहां प्रतिदिन विभिन्न पर्वतीय जिलों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित छह डॉक्टरों का तबादला स्वास्थ्य सेवाओं को कमजोर करने वाला निर्णय है।
जोशी ने कहा कि सरकार को पहले रिक्त पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करनी चाहिए थी, उसके बाद स्थानांतरण पर विचार करना चाहिए था। वर्तमान स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों प्रकार का बोझ बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पहले ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में उपलब्ध चिकित्सकों को भी हटाना स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक संकट में डालने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई देता है।
भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की बात करती है, लेकिन उसके निर्णय इसके विपरीत नजर आते हैं। इससे आम लोगों का सरकारी अस्पतालों पर विश्वास कमजोर होगा।
उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केवल प्रेस बयान जारी करना पर्याप्त नहीं है। विपक्ष को जनता की आवाज बनकर सड़क और सदन दोनों जगह प्रभावी संघर्ष करना चाहिए। यदि विपक्ष मजबूत तरीके से अपनी बात रखे तो सरकार पर जनहित में निर्णय बदलने का दबाव बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा राजनीति से ऊपर है और सभी दलों को मिलकर जनता के हित में आवाज उठानी चाहिए। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को पहले ही कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में कमी उनके लिए अतिरिक्त संकट उत्पन्न करेगी।
आम आदमी पार्टी नेता ने मांग की कि सरकार तत्काल चिकित्सकों के तबादले निरस्त करे तथा रिक्त पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की शीघ्र नियुक्ति करे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जनता की मांगों की अनदेखी की तो आम आदमी पार्टी व्यापक जनआंदोलन चलाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को गांव-गांव और जन-जन तक ले जाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उनका कहना था कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी निर्णय पूरी पारदर्शिता और पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के साथ ही लिया जाना चाहिए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Congress up in arms over doctors' transfers in Almora; stages massive protest against the government. अल्मोड़ा में डॉक्टरों के तबादलों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Next Article ऊंट प्रकरण ने लिया न्यायिक मोड़, उच्च न्यायालय में प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मुख्यमंत्री के दौरे पर कांग्रेस का हंगामा, अल्मोड़ा में काले झंडों के साथ जोरदार विरोध

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

लोक संस्कृति और संगीत के संग सजा कुमाऊं महोत्सव, राकेश खानवाल ने बांधा समां

By भावना मल्होत्रा
FDA cracks down on those compromising public health; Almora launches inspection drive at medical stores
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर FDA सख्त, अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर चला निरीक्षण अभियान

By भावना मल्होत्रा
Scientific thinking and mother tongue based children's literature is the need of the hour: Experts
उत्तराखण्डताजा खबरपिथौरागढ़

वैज्ञानिक सोच और मातृभाषा आधारित बालसाहित्य समय की जरूरत : विशेषज्ञ

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?