Tuesday, 15 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    मुंबई के राजभाषा सम्मेलन में अल्मोड़ा नराकास ने बढ़ाया पर्वतीय क्षेत्र का मान
    September 15, 2026
    भकूना के खेतों में जंगली सुअरों का कहर, 60 परिवारों की फसलें प्रभावित
    September 15, 2026
    मेधा का सम्मान, सपनों को मिला हौसला
    September 15, 2026
    कांग्रेस को लाभार्थियों की खुशी भी दिख रही राजनीतिक प्रचार: विनीत बिष्ट
    September 15, 2026
    16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेला, कदली वृक्ष परंपरा रहेगी आकर्षण
    September 15, 2026
    कालिका मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    सेलाखोला वार्ड में महाराष्ट्र समाज की ओर से प्रतिवर्ष होती है गणपति स्थापना
    September 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • चुनाव
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

रक्षाबंधन पर अल्मोड़ा बाजार बंद रखने का फैसला, व्यापार मंडल ने व्यापारियों से की अपील

भावना मल्होत्रा
Last updated: August 27, 2026 2:05 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन अल्मोड़ा नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों के हितों और रक्षाबंधन की पारिवारिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए बाजार बंद रखने पर सहमति बनी। व्यापार मंडल का कहना है कि इस निर्णय से व्यापारी भाई अपने व्यावसायिक कार्यों की चिंता से मुक्त होकर अपनी बहनों एवं परिवार के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगे।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि अल्मोड़ा में बड़ी संख्या में व्यापारी परिवार ऐसे हैं, जिनकी बहनें नगर से बाहर अथवा दूर-दराज के क्षेत्रों में रहती हैं। ऐसे में दुकानें खुली रहने पर व्यापारियों के लिए बहनों के पास पहुंचना मुश्किल हो सकता है। बाजार बंद रखने का उद्देश्य व्यापारियों को अपने पारिवारिक दायित्वों के लिए पूरा समय उपलब्ध कराना है।

बैठक में कहा गया कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व को मजबूत करने का अवसर भी है। इसलिए व्यापार मंडल ने हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।

नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ ने व्यापारियों से अपील की कि 28 अगस्त को सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर संगठन के निर्णय में सहयोग करें और रक्षाबंधन के पर्व को परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाएं।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच त्योहार परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करते हैं। व्यापार मंडल का प्रयास है कि ऐसे अवसरों पर व्यापारी भी अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों को प्राथमिकता दे सकें।

बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, उपसचिव अमन टकवाल, कोषाध्यक्ष रोहित साह, महिला जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद वंदना वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’ और जिला मंत्री दिनेश कांडपाल उपस्थित रहे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की है कि 28 अगस्त को प्रतिष्ठान बंद रखकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां अपने परिवार एवं बहनों के साथ साझा करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अस्पताल मुद्दे पर श्रेय की सियासत? भाजपा नेताओं के अलग-अलग दावों पर गुंजन चम्याल ने उठाए सवाल
Next Article ‘बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत’, बिट्टू कर्नाटक ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगी सक्रिय भागीदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Meeting regarding voter list revision, 94.62% mapping completed
ताजा खबर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 94.62% मैपिंग पूर्ण

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित, एसएसपी ने दिए अनुशासन और फिटनेस के मंत्र

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

संगठन के समर्पित सिपाही को मिला सम्मान, संदीप सिंह भोज बने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक

By भावना मल्होत्रा
Dwarahat MLA Madan Bisht targets the government, questions the functioning of multi-purpose camps.
ताजा खबर

द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने सरकार पर साधा निशाना, बहुउद्देशीय शिविरों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?