Tuesday, 20 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    210 करोड़ के आरोपों पर जवाब मांग रही जनता, सोमेश्वर में कल निकलेगा भ्रष्टाचार विरोधी जुलूस
    October 19, 2026
    हुक्का क्लब की रामलीला में सीता हरण के मंचन ने दर्शकों को किया भावुक
    October 16, 2026
    सुमंत विलाप और श्रवण कुमार प्रसंग ने दर्शकों की आंखें की नम
    October 16, 2026
    पति के खिलाफ पुलिस पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य
    October 16, 2026
    संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं रामलीलाएं : डॉ. हरीश रौतेला
    October 15, 2026
    नंदादेवी रामलीला के तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    October 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चुनाव
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • नैनीताल
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मंडुवा-मादिरा से जैविक खेती तक, पहाड़ की खेती को मिला तकनीक का सहारा

भावना मल्होत्रा
Last updated: September 28, 2026 11:28 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



53वें कृषि विज्ञान मेले में उन्नत प्रजातियों, मूल्यवर्धन और किसान आय बढ़ाने पर जोर

अल्मोड़ा। हवालबाग स्थित भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में आयोजित 53वें कृषि विज्ञान मेले में पर्वतीय खेती की चुनौतियों और संभावनाओं पर व्यापक मंथन हुआ। ‘सशक्त और सुपोषित महिला कृषक : विकसित कृषि का आधार’ थीम पर आयोजित मेले में 398 किसानों ने भाग लिया।

मेले का शुभारंभ कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने किया। उन्होंने उत्तराखंड की पारंपरिक बारानाजा पद्धति को मूल्यवर्धन और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की गहत, मसूर, काली सोयाबीन, श्रीअन्न और अन्य स्थानीय फसलों को प्रसंस्करण एवं ब्रांडिंग से बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने काफल की शेल्फ लाइफ बढ़ाने, सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती और कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसल प्रजातियों के विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए प्रसंस्करण इकाइयों और बाजार व्यवस्था को महत्वपूर्ण बताया।

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने बताया कि संस्थान अब तक 204 उन्नत प्रजातियां विकसित कर चुका है। इनमें जैव सुदृढ़ीकृत मक्का की वी.एल. त्रिपोषी, वी.एल. सुपोषिता और वी.एल. वीटा जैसी प्रजातियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विकसित 20 मंडुवा और सात मादिरा प्रजातियां देश के विभिन्न हिस्सों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

डॉ. कान्त ने बताया कि वी.एल. सब्जी मटर-13 भी उत्तराखंड के साथ देश के अन्य क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। संस्थान द्वारा उर्वरकों की खपत कम करने के लिए विशेष बैक्टीरिया की खोज, वर्षा जल संरक्षण और जल के उचित उपयोग की तकनीकें विकसित की गई हैं।

कृषि में आय बढ़ाने के लिए मशरूम उत्पादन और मौनपालन को भी उपयोगी बताया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा के लिए चेन लिंक और सोलर फेंसिंग के उपयोग की जानकारी भी किसानों को दी गई।

मेले में किसानों के लिए विभिन्न तकनीकी प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। वैज्ञानिकों ने किसानों को नवीन फसल प्रजातियों, कृषि तकनीकों, जैविक खेती और मूल्यवर्धन के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों उमेश सिंह, शशि भटनागर, त्रिलोचन राज टम्टा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, संगीता देवी, शिवराज सिंह परमार, हीरा देवी और चंचल राम को सम्मानित किया गया।

अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को 37 वी.एल. टूलकिट, पांच मंडुवा थ्रैशर, आठ पावर वीडर और 130 तिरपाल वितरित किए गए। मेले में वी.एल. श्रेष्ठा सब्जी मटर प्रजाति तथा चारकोल आधारित वी.एल. बायोजेंट-9 का लोकार्पण किया गया। ‘पर्वतीय कृषि दर्पण’ सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन भी हुआ।

संस्थान ने तकनीकों के व्यवसायीकरण की दिशा में भी कदम बढ़ाया। वी.एल. पॉलीटनल के व्यवसायीकरण के लिए मैसर्स पराशर एग्रोटेक बायो प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी तथा वी.एल. सब्जी मटर-13 के लिए मैसर्स अम्बर एग्रोवेट, रुद्रपुर के साथ समझौते किए गए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. शर्मा ने जैविक और विषरहित कृषि उत्पादों पर जोर दिया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों में किसानों को नई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। डॉ. सी. तिवारी ने कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से उन्नत तकनीकों और प्रजातियों को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

कृषक गोष्ठी में किसानों ने अपनी समस्याएं वैज्ञानिकों के सामने रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों ने किया। विभिन्न किसानों ने संस्थान की तकनीकों से हुए अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा भारतीय एवं निधि सिंह ने किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अल्मोड़ा छात्रसंघ चुनाव ने विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों को भी छोड़ा पीछे
Next Article अल्मोड़ा से सैन फ्रांसिस्को तक: दीक्षांत कार्की ने वैश्विक पाक जगत में बनाई पहचान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक

By भावना मल्होत्रा

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय

By भावना मल्होत्रा
Teachers open front against TET mandatory, demand intervention from the Prime Minister
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरदेहरादून

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

Heavy Rain Exposes Civic Negligence in Almora’s Pandekhola Area

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?