Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरदेहरादून

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 13, 2026 4:16 am
भावना मल्होत्रा
Share
Teachers open front against TET mandatory, demand intervention from the Prime Minister
SHARE

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य किए जाने के निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ ने मांग की है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को दिए गए निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत प्रदान की जाए।

शिक्षक संघ के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति प्राप्त करने के लिए 55 वर्ष तक टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। साथ ही दो वर्षों के भीतर परीक्षा पास नहीं करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने का भी प्रावधान बताया गया है। इस निर्णय के बाद उत्तराखंड सहित देशभर के हजारों शिक्षक मानसिक दबाव और असमंजस की स्थिति में हैं।

संघ का कहना है कि उत्तराखंड में वर्ष 2011 से प्रारंभिक शिक्षक भर्ती में टीईटी अनिवार्य किया गया था। इससे पहले नियुक्त शिक्षकों की भर्ती अलग शैक्षणिक और प्रशिक्षण मानकों के आधार पर हुई थी। उस समय बीटीसी, सीपीएड, बीएड और बीपीएड जैसी प्रशिक्षण योग्यताओं के आधार पर शिक्षक नियुक्त किए गए थे। जबकि बाद में लागू नियमों के तहत टीईटी के लिए स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित कर दी गई।

शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में जिन शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, उनकी आयु 40 से 55 वर्ष के बीच है। इस आयु में नियमित शैक्षणिक कार्यों के साथ टीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षा पास करना अत्यंत कठिन है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पहले से ही पठन-पाठन के अलावा विभागीय सर्वे, चुनाव ड्यूटी, जनगणना, पोषण अभियान, आपदा प्रबंधन और अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में दो वर्षों के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण करने की शर्त व्यवहारिक नहीं है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2017 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने समय पर इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए। यदि समय रहते दिशा-निर्देश जारी किए जाते तो अधिकांश शिक्षक तैयारी कर टीईटी उत्तीर्ण कर सकते थे।

शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाए। साथ ही शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 23(2) में संशोधन कर पुराने शिक्षकों को राहत दी जाए। जब तक संशोधन नहीं होता, तब तक अध्यादेश लाकर उनकी सेवा और पदोन्नति सुरक्षित की जाए।

संघ ने कहा कि वर्तमान निर्णय से हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य संकट में पड़ गया है। कई शिक्षक सेवानिवृत्ति के करीब हैं और अचानक नई पात्रता लागू किए जाने से वे मानसिक तनाव में हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है, इसलिए सरकार को उनके अनुभव और सेवा को देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करेगी और देशभर के लाखों शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए उचित समाधान निकालेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Sandeep Yaduvanshi Speaks Out on Allegations of False Complaints and Defamation; Demands Impartial Investigation झूठी शिकायत और बदनाम करने के आरोपों पर संदीप यदुवंशी का खुलासा, निष्पक्ष जांच की मांग
Next Article International Nurses Day celebrated with great enthusiasm at Maa Ambe Institute माँ अम्बे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा के डुबकिया वार्ड में अतिक्रमण को लेकर बढ़ा जनआक्रोश, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे वादों का निस्तारण

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

कानून के रखवाले ही बने कानून तोड़ने वाले!

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?