Friday, 19 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

उदंत मार्तंड से सोशल मीडिया तक : हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की गौरवगाथा पर मंथन

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 30, 2026 3:21 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


अल्मोड़ा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा में आयोजित संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा, उसकी उपलब्धियों तथा वर्तमान दौर की चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिंदी और कुमाउनी साहित्य के प्रतिष्ठित विद्वान एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. देव सिंह पोखरिया रहे।
अपने उद्बोधन में प्रो. पोखरिया ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का इतिहास संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदंत मार्तंड’ से शुरू हुई हिंदी पत्रकारिता आज विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जनमत तैयार करने और लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनसमस्याओं को सामने लाने और शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने में हिंदी पत्रकारिता अग्रणी रही है।
प्रो. पोखरिया ने पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रिंटिंग प्रेस के आविष्कार ने ज्ञान और सूचना के प्रसार को नई गति दी। इसके बाद समाचार पत्रों ने समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया। हिंदी पत्रकारिता ने न केवल समाचारों का प्रसार किया बल्कि हिंदी भाषा और साहित्य को भी समृद्ध बनाया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और विशेष रूप से अल्मोड़ा का हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां से प्रकाशित ‘अल्मोड़ा अखबार’, ‘शक्ति’, ‘स्वाधीन प्रजा’ और ‘समता’ जैसे पत्रों ने सामाजिक परिवर्तन और जनजागरण में अहम भूमिका निभाई। इन समाचार पत्रों ने पहाड़ की समस्याओं और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखा।
उन्होंने वर्तमान दौर की पत्रकारिता पर चर्चा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पत्रकारिता के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। अब समाचारों का प्रसार कुछ ही क्षणों में दुनिया भर में हो जाता है। लेकिन इस तेजी के बीच पत्रकारों को सत्यता, विश्वसनीयता और नैतिक मूल्यों का विशेष ध्यान रखना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आज के पत्रकारों पर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
सचिव अशोक पांडे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी पत्रकारिता दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ बनाती है।
संगोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार साझा किए और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में भी पत्रकारिता का उद्देश्य सत्य को सामने लाना और समाज के हितों की रक्षा करना ही होना चाहिए।
कार्यक्रम में पी.सी. तिवारी, सुरेश तिवारी, हरीश चंद्र भंडारी, संतोष बिष्ट, कपिल मल्होत्रा, किशन जोशी, संजय अग्रवाल, अमित उप्रेती, रोहित भट्ट, दिनेश भट्ट, जगजीवन सिंह बिष्ट, हर्षवर्धन पांडे, शुभम जोशी, दयाकृष्ण कांडपाल तथा हेमराज सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Two years later, a permanent solution to the Quarab crisis remains incomplete; the ban on cargo vehicles exacerbates traders' problems. दो साल बाद भी क़्वारब का स्थायी समाधान अधूरा, मालवाहक वाहनों पर रोक से बढ़ी व्यापारियों की मुश्किलें
Next Article रानीखेत में पहली महिला रामलीला प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला कलाकारों ने निभाए रामायण के सशक्त किरदार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

महिलाएं निभाएंगी रामायण के पात्र, रानीखेत में दो दिवसीय महिला रामलीला प्रतियोगिता 30 मई से

By भावना मल्होत्रा
The administration is preparing hard before the rains and the campaign to prevent waterlogging in Tanakpur-Banbasa is intensified.
उत्तराखण्डचम्पावत

बरसात से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, टनकपुर-बनबसा में जलभराव रोकने को अभियान तेज

By भावना मल्होत्रा
FDA cracks down on those compromising public health; Almora launches inspection drive at medical stores
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर FDA सख्त, अल्मोड़ा में मेडिकल स्टोरों पर चला निरीक्षण अभियान

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे वादों का निस्तारण

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?