पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, नवागत विद्यार्थियों को किया प्रेरित
सोमेश्वर, अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ पुरातन छात्र सम्मेलन भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भुवन जोशी रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवनीन्द्र कुमार जोशी ने की। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने नवागत विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), छात्रवृत्ति योजनाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, क्रीड़ा, कैरियर काउंसलिंग और परीक्षा प्रणाली सहित महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अध्ययन एवं भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि भुवन जोशी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। प्राचार्य प्रोफेसर ए.के. जोशी ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन एवं समर्पण के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment
