Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू

भावना मल्होत्रा
Last updated: August 13, 2026 1:51 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



कई दिनों से गहरी जगह में फंसे सांड को क्रेन की मदद से सुरक्षित निकाला गया, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान

अल्मोड़ा। नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा की पहल और नगर निगम की तत्परता से कई दिनों से गहरी जगह में घायल अवस्था में पड़े सांड का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। क्रेन की मदद से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। नगर आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान की पूरी निगरानी करते हुए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सांड को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व दो जानवरों के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक सांड घायल होकर गहरी जगह में जा गिरा था। हादसे में उसके एक पैर में गंभीर चोट आ गई, जिसके कारण वह उठने और चलने में असमर्थ हो गया। कई दिनों तक सांड उसी स्थान पर पड़ा रहा।

घायल सांड की स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उसके उपचार और देखभाल का प्रयास किया। कई दिनों तक उपचार किए जाने के बावजूद उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। वहीं, सांड के गहरी जगह में फंसे होने के कारण उसे सुरक्षित बाहर निकालना भी बड़ी चुनौती बना हुआ था।

मामले की जानकारी नगर निगम तक पहुंचने के बाद नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सांड को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था कराई और रेस्क्यू अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह स्वयं मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने केवल अधिकारियों को निर्देश देने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मौके पर रहकर अभियान को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया।

रेस्क्यू अभियान में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पार्षद अमित साह ‘मोनू’, पार्षद अभिषेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। क्रेन की मदद से काफी सावधानी बरतते हुए घायल सांड को गहरी जगह से बाहर निकाला गया।

सांड को बाहर निकालने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, ताकि उसका आगे उपचार और आवश्यक देखभाल की जा सके। रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।

नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने कहा कि घायल पशु को इस स्थिति में छोड़ना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि नगर निगम की कोशिश थी कि सांड को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर उचित स्थान पर पहुंचाया जाए। इस अभियान में नगर निगम की टीम के साथ जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम का भी सहयोग मिला।

घायल सांड के सफल रेस्क्यू की यह घटना नगर निगम की मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई को सामने लाती है। कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सांड को आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अब उसके उचित उपचार और देखभाल के बाद जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

TAGGED:Successful rescue of injured bull due to initiative of Municipal Commissioner
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
Next Article अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Mad dog creates panic in Bisauli, 36 people injured
ताजा खबर

बिसौली में पागल कुत्ते का आतंक, 36 लोग घायल

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर होगा राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा: युवा कांग्रेस

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी

By भावना मल्होत्रा
Scientific thinking and mother tongue based children's literature is the need of the hour: Experts
उत्तराखण्डताजा खबरपिथौरागढ़

वैज्ञानिक सोच और मातृभाषा आधारित बालसाहित्य समय की जरूरत : विशेषज्ञ

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?