Friday, 19 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
ताजा खबर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 94.62% मैपिंग पूर्ण

भावना मल्होत्रा
Last updated: April 23, 2026 6:21 am
भावना मल्होत्रा
Share
Meeting regarding voter list revision, 94.62% mapping completed
SHARE


संवाददाता, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाताओं की अधिकतम मैपिंग सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि त्रुटिरहित एवं शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी दल बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची के अनुसार मैपिंग कार्य में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी भी दल को इस कार्य में कोई आपत्ति या शिकायत हो, तो उसे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे उसका समय पर निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता आवश्यक है और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सभी दल सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में वर्ष 2025 के मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य 20 अप्रैल 2026 तक 94.62 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। जनपद में कुल 5,28,118 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 4,99,679 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। अपर जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन बूथों पर अभी तक बीएलए द्वितीय (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां जल्द से जल्द नियुक्ति कर उन्हें सक्रिय किया जाए, ताकि मैपिंग कार्य में तेजी लाई जा सके।

आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 920 पोलिंग बूथ हैं। इन बूथों पर विभिन्न दलों द्वारा अब तक 1742 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए जा चुके हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 910 एवं कांग्रेस द्वारा 832 एजेंट नामित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने सभी दलों से शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट तैनात करने की अपेक्षा की।

बैठक में उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Women safety and cyber awareness campaign intensified in schools, students made aware स्कूलों में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान तेज, छात्रों को किया जागरूक
Next Article Department-wise review regarding resolution of complaints, instructions for quick disposal शिकायतों के समाधान को लेकर विभागवार समीक्षा, त्वरित निस्तारण के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

उदंत मार्तंड से सोशल मीडिया तक : हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की गौरवगाथा पर मंथन

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होंगे वादों का निस्तारण

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस सड़क पर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

By भावना मल्होत्रा
Madrasan company dispute resolved, workers return to work
ताजा खबर

मदरसन कंपनी विवाद सुलझा, श्रमिक लौटे काम पर

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?