अल्मोड़ा। गोविन्द पिलखवाल ने नगर निगम क्षेत्र के भ्यारखोला वार्ड में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में शिरकत करते हुए क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविन्द पिलखवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए हथकरघा एवं हस्तशिल्प विभाग के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई, कढ़ाई, हस्तशिल्प और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं पारंपरिक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
गोविन्द पिलखवाल ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यदि युवाओं को उचित प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो वे अपने क्षेत्र में रहकर ही रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना एवं पलायन को रोकना है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राजपुर क्षेत्र में हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द शुरू किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से महिलाओं एवं युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। स्थानीय नागरिकों ने सड़क, रोजगार एवं प्रशिक्षण केंद्रों की आवश्यकता पर जोर दिया। दर्जा राज्य मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिलाओं, युवाओं एवं स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभागीय योजनाओं को सरल एवं प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
अंत में गोविन्द पिलखवाल ने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर धर्मवीर आर्या, रजा अली अंसारी, अनवर खान, प्रमोद पवार ‘भीमा’, मनीष कुमार, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, सागर कुमार, मुकुल कुमार, संतोष कुमार, पार्षद अमित शाह, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, कैलाश गुरुरानी, राजेन्द्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक सिंह, अजीत पवार, ममता पी कुमार, दीपा पवार, कंचन कुमार, दानिश अंसारी, दीपक कुमार, अनुप कुमार, रोहित कुमार, गौरव कुमार आर्या एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा के भ्यारखोला वार्ड में जनसंपर्क कार्यक्रम, गोविन्द पिलखवाल ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
Leave a Comment
