चम्पावत। सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा जनपद में पहली बार आयोजित किए जा रहे ‘सावन उत्सव-2026’ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन महिलाओं के सम्मान, सांस्कृतिक संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगा।
कार्यक्रम के दौरान माताओं, बहनों और बेटियों को लोकगीत, लोकनृत्य, सावन गीत, झूला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक परिधानों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकजुटता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।
आयोजन स्थल को पारंपरिक शैली में सजाया जा रहा है, जबकि प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। फाउंडेशन का कहना है कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने की पहल है।
सेवा संकल्प फाउंडेशन ने जनपद की सभी महिलाओं से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को जीजीआईसी सभागार, चम्पावत तथा 11 अगस्त को मिलन वाटिका, टनकपुर में किया जाएगा।
‘सावन उत्सव-2026’ के जरिए महिलाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
Leave a Comment
