अल्मोड़ा। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत ताकुला मंडल में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कार्यकर्ताओं को अभियान की आगामी रूपरेखा की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
महेश नयाल ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रथम चरण में मंडल स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। इसके बाद शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और फिर बूथों पर पहुंचकर बूथ कमेटियों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करना तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी जिम्मेदारी से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसकी जमीनी सक्रियता पर निर्भर करती है। भाजपा के बूथ कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर नियमित संपर्क बनाए रखने और संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं और विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने और सरकार के कार्यों को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।
बैठक में शक्ति केंद्र स्तर की आगामी बैठकों के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को कहा गया।
मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री मनोज जोशी ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों को निर्धारित समय में पूरा करने का आह्वान किया।
मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल ने अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाना चाहिए।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ कमेटियों के सत्यापन, आगामी कार्यक्रमों तथा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट एवं भूधर भाकुनी ने किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मीडिया सह प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, प्रताप नेगी, गोविंद चौहान, भूपाल रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी, जिला पंचायत प्रतिनिधि राहुल कुमार सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक भाकुनी, जगमोहन पिलख्वाल, तारा नगरकोटी, मंडल मंत्री कन्नू पांडे, ठाकुर राम, जगपाल सिंह, दया पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य निकेश बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज भाकुनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सुयाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, एससी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
बैठक में अशोक सिंह भोज, अशोक बिष्ट, भगवत नगरकोटी, योगेश सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, राजू नेगी, जगदीश गुसाईं, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह बिष्ट, अरुण भोज, गोविंद प्रसाद, महिपाल सिंह, सुंदर सिंह, ज्योति डंगवाल, पुष्पा पिलख्वाल, रघुवीर सिंह बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश राम, हेम लोहनी, कुंदन बिष्ट और इन्द्रपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
ताकुला में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ कमेटियों के सत्यापन की तैयारियों पर मंथन
Leave a Comment
