Tuesday, 15 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    मुंबई के राजभाषा सम्मेलन में अल्मोड़ा नराकास ने बढ़ाया पर्वतीय क्षेत्र का मान
    September 15, 2026
    भकूना के खेतों में जंगली सुअरों का कहर, 60 परिवारों की फसलें प्रभावित
    September 15, 2026
    मेधा का सम्मान, सपनों को मिला हौसला
    September 15, 2026
    कांग्रेस को लाभार्थियों की खुशी भी दिख रही राजनीतिक प्रचार: विनीत बिष्ट
    September 15, 2026
    16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेला, कदली वृक्ष परंपरा रहेगी आकर्षण
    September 15, 2026
    कालिका मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    सेलाखोला वार्ड में महाराष्ट्र समाज की ओर से प्रतिवर्ष होती है गणपति स्थापना
    September 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • चुनाव
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

दो सप्ताह, दो अंतरराष्ट्रीय खिताब—ध्रुव रावत ने फिर रचा इतिहास

भावना मल्होत्रा
Last updated: September 7, 2026 2:03 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ध्रुव रावत ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पांडेखोला निवासी ध्रुव ने कैमरून के यवोंडे (वारडा) में आयोजित कैमरून इंटरनेशनल चैलेंज-2026 में अपनी जोड़ीदार मनीषा के. के साथ मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया।

3 से 6 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ध्रुव और मनीषा ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने कैमरून की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-6, 21-10 से हराया। सेमीफाइनल में युगांडा की जोड़ी के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21-18, 21-8 से जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में अल्जीरिया की जोड़ी के सामने भारतीय जोड़ी को कड़ी चुनौती मिली। पहले गेम में कांटे की टक्कर के बावजूद ध्रुव और मनीषा ने 23-21 से बाजी मारी। दूसरे गेम में भी उन्होंने दबाव बनाए रखते हुए 21-17 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

ध्रुव की इस सफलता ने अल्मोड़ा के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ा दी है। खास बात यह है कि ध्रुव ने महज दो सप्ताह के भीतर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खिताब हासिल किए हैं। इससे पहले उन्होंने लागोस इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में भी जीत दर्ज की थी।

उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा से जुड़े पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने ध्रुव को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। संघ के चीफ पैट्रन एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, सचिव बी.एस. मनकोटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे ध्रुव से अब खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह जल्द ही भारतीय बैडमिंटन टीम में स्थान बनाकर बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी लगातार सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नृसिंहबाड़ी की कमला ने संस्कृत में नेट परीक्षा की पास
Next Article जांच से क्यों पीछे हट रही भाजपा? शुद्धिकरण मामले पर दीपक कुमार का सवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डूबकिया वार्ड में सुरक्षा सुदृढ़: पार्षद अंजू बिष्ट की पहल पर खजाँची मोहल्ला में महिला पुलिस की गश्त

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरसांस्कृतिक

महाअष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, नंदादेवी मंदिर समिति ने डीएम को सौंपा प्रस्ताव

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा की बेटी साक्षी रॉयल का कमाल, राज्य में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

शहीद परिवारों से सतत संपर्क और युवा मार्गदर्शन समय की आवश्यकता : पूर्व सैनिक परिषद

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?