Wednesday, 17 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
ताजा खबर

सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने हेतु जनपद में सघन जागरूकता अभियान

भावना मल्होत्रा
Last updated: April 23, 2026 5:57 am
भावना मल्होत्रा
Share
Intensive awareness campaign in the district to promote safe motherhood
SHARE


संवाददाता, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा। जनपद में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड देहरादून के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द पांगती के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत हवालबाग, चौखुटिया, द्वाराहाट, स्याल्दे, सल्ट, ताकुला एवं नैसियाछाना ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित ने बताया कि संस्थागत प्रसव का अर्थ है प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में किसी चिकित्सा संस्थान में सुरक्षित प्रसव कराना। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रसव के दौरान किसी भी जटिल स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं, जिससे माँ और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसके विपरीत घरेलू प्रसव में कई प्रकार की जटिलताएं उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत संस्थागत प्रसव पर 1400 रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही प्रसव के दौरान निशुल्क दवाएं, भोजन एवं जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

वहीं ईजा बोई योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद 48 घंटे तक अस्पताल में ठहरने पर 2000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं के आवागमन के लिए 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह है कि हर गर्भवती महिला सुरक्षित रूप से अस्पताल तक पहुंचे और उसे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें न केवल जागरूकता फैला रही हैं, बल्कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चौखुटिया ब्लॉक में घमासान: ठेकेदारी और भेदभाव के आरोपों पर आमने-सामने आए चेतना नेगी और हीरा सिंह बिष्ट चौखुटिया ब्लॉक में घमासान: ठेकेदारी और भेदभाव के आरोपों पर आमने-सामने आए चेतना नेगी और हीरा सिंह बिष्ट
Next Article Women safety and cyber awareness campaign intensified in schools, students made aware स्कूलों में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान तेज, छात्रों को किया जागरूक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Almora police strict during tourist season, action against rule-breaking drivers intensified
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पर्यटन सीजन में अल्मोड़ा पुलिस सख्त, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई तेज

By भावना मल्होत्रा
Department-wise review regarding resolution of complaints, instructions for quick disposal
ताजा खबर

शिकायतों के समाधान को लेकर विभागवार समीक्षा, त्वरित निस्तारण के निर्देश

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

हवालबाग क्षेत्र पंचायत बैठक में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों ने घेरा

By भावना मल्होत्रा
Teachers open front against TET mandatory, demand intervention from the Prime Minister
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरदेहरादून

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?