Tuesday, 15 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    मुंबई के राजभाषा सम्मेलन में अल्मोड़ा नराकास ने बढ़ाया पर्वतीय क्षेत्र का मान
    September 15, 2026
    भकूना के खेतों में जंगली सुअरों का कहर, 60 परिवारों की फसलें प्रभावित
    September 15, 2026
    मेधा का सम्मान, सपनों को मिला हौसला
    September 15, 2026
    कांग्रेस को लाभार्थियों की खुशी भी दिख रही राजनीतिक प्रचार: विनीत बिष्ट
    September 15, 2026
    16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेला, कदली वृक्ष परंपरा रहेगी आकर्षण
    September 15, 2026
    कालिका मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    सेलाखोला वार्ड में महाराष्ट्र समाज की ओर से प्रतिवर्ष होती है गणपति स्थापना
    September 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • चुनाव
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जब पूर्व छात्रा लौटीं अपने विद्यालय, छात्राओं को मिला बड़े सपने देखने का संदेश

भावना मल्होत्रा
Last updated: September 10, 2026 7:24 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। जिस विद्यालय में कभी एक छात्रा ने अपने भविष्य के सपने बुने थे, उसी विद्यालय में वर्षों बाद उच्च प्रशासनिक पद पर पहुंचकर लौटना अपने आप में प्रेरणादायी रहा। पीएम श्री राजा आनंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा की पूर्व छात्रा श्रद्धा जोशी शर्मा, जो वर्तमान में मुंबई में कमिश्नर कस्टम्स के पद पर कार्यरत हैं, ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया।

विद्यालय परिवार ने श्रद्धा जोशी शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। छात्राओं से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए सफलता के लिए बड़े सपने देखने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच जरूरी है। उनका कहना था कि सादा जीवन और उच्च विचार व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास लगातार जारी रहे तो सफलता का रास्ता बनाया जा सकता है।

अपने विद्यालय की पूर्व छात्रा को प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पद पर देखकर छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धा जोशी शर्मा के अनुभवों ने छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति गंभीरता से सोचने और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उनके पिता प्रोफेसर जी.सी. जोशी, जो सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हैं, तथा माता लीला जोशी, जो आर्य कन्या इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं, भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अभिभावकों, बीएड प्रशिक्षुओं, छात्राओं और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्या विजया पंत एवं विद्यालय परिवार ने श्रद्धा जोशी शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय की छात्राओं के लिए एक जीवंत उदाहरण और प्रेरणा है।

पूर्व छात्रा का विद्यालय आगमन छात्राओं के लिए एक यादगार अनुभव बन गया और उन्हें यह संदेश दे गया कि सपनों को ऊंचा रखकर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ा जाए तो सफलता हासिल की जा सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेहनत लाई रंग, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के 13 विद्यार्थी सफल
Next Article हिंदुत्व के साथ दलित नेतृत्व को मिले अवसर, उत्तराखंड में भाजपा करे ऐतिहासिक पहल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मेधा का सम्मान, सपनों को मिला हौसला

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

फॉरेस्ट फायर पर सख्त हुए डीएम अंशुल सिंह, पांच मुकदमे दर्ज; कहा- जंगल बचाना सबकी जिम्मेदारी

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसांस्कृतिक

भजन-कीर्तन के साथ हुई सावन मेले की तैयारी बैठक, महिलाओं के स्वरोजगार पर रहेगा विशेष जोर

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जिला अस्पताल शिफ्ट करने पर व्यापार मंडल की दो टूक—“ऐसा विचार दिल में भी न लाए सरकार”

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?