Wednesday, 17 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    11 दिनों तक सजेगा संस्कृति का मंच, कुमाऊं महोत्सव में दिखेगी लोक परंपराओं की झलक
    June 17, 2026
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“भाजपा के कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनेगी” — अल्मोड़ा में शैलजा का बड़ा दावा

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 3, 2026 10:45 am
भावना मल्होत्रा
Share
"Even BJP workers are saying a Congress government will be formed" - Shailja's big claim in Almora
SHARE

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की राजनीति में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अल्मोड़ा में बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है और भाजपा के कार्यकर्ता तक यह मान चुके हैं कि अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है।

राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में शैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस वर्षों के शासनकाल में भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और बदहाल पर्यटन व्यवस्था ने सरकार के दावों की हकीकत उजागर कर दी है।

शैलजा ने कहा कि जब वह प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण पर गईं तो कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने निजी बातचीत में स्वीकार किया कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के भीतर बढ़ती निराशा का संकेत है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि उत्तराखंड में बदलाव की नई शुरुआत होगी। कांग्रेस इस जनसभा के माध्यम से प्रदेश की जनता के सामने अपनी नीतियां और विजन रखेगी।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पर्यटन को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है, लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों ने इस क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। चारधाम यात्रा के दौरान लगातार लगने वाले जाम, अव्यवस्थित यातायात और सुविधाओं की कमी से सरकार की तैयारियों की पोल खुल चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं जबकि युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। संगठन के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएंगे और प्रदेश में परिवर्तन का संदेश पहुंचाएंगे।

प्रेस वार्ता में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि अल्मोड़ा से उठने वाली आवाज पूरे उत्तराखंड में गूंजेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article परीक्षाओं के बीच राजनीतिक रैली को लेकर भाजपा की आपत्ति, जिला प्रशासन से विशेष व्यवस्था की मांग
Next Article A gate costing two and a half lakh rupees collapsed in no time! Major questions raised about the Municipal Corporation's construction in Lala Bazaar. ढाई लाख का गेट और कुछ ही समय में धराशायी! लाला बाजार में नगर निगम के निर्माण पर उठे बड़े सवाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डॉ. पुष्पा बोरा ने रचा इतिहास, एसएसजे विश्वविद्यालय के गणित विभाग को मिली पहली पीएच.डी.

By भावना मल्होत्रा
The continuous recitation of Ramayana and the tradition of Ramlila at The Pleasant Valley School in Ranikhet have created a new chapter in cultural consciousness.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

रानीखेत के द प्लेज़ेंट वैली स्कूल में अखंड रामायण पाठ एवं रामलीला परंपरा ने रचा सांस्कृतिक चेतना का नया अध्याय

By भावना मल्होत्रा
Earth Day 2026: “Our Power, Our Planet”—A Confluence of Knowledge, Determination, and Action
उत्तराखण्डदेश

पृथ्वी दिवस 2026: “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” — ज्ञान, संकल्प और कार्रवाई का संगम

By भावना मल्होत्रा
A gate costing two and a half lakh rupees collapsed in no time! Major questions raised about the Municipal Corporation's construction in Lala Bazaar.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

ढाई लाख का गेट और कुछ ही समय में धराशायी! लाला बाजार में नगर निगम के निर्माण पर उठे बड़े सवाल

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?