Saturday, 1 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    “कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
    July 31, 2026
    ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
    July 31, 2026
    बड़ी बगीचा में चला सफाई अभियान, कलमठ से हटाया गया मलबा
    July 30, 2026
    उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण
    July 30, 2026
    नंदा देवी वार्ड में बंदरों का बढ़ता आतंक, मनोज जोशी हुए घायल
    July 30, 2026
    डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
    July 30, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • सांस्कृतिक
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र पर हमला : गोपाल भट्ट

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 22, 2026 12:26 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार और अल्मोड़ा जिला प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

गोपाल भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के दन्या दौरे के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर 24 घंटे तक रानीखेत जेल में रखा गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में संभवतः पहली बार युवाओं को अपनी बात रखने के कारण इतने लंबे समय तक हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के सवालों से घबराई हुई है। बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों जैसे मुद्दों पर जवाब देने के बजाय सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

भट्ट ने कहा कि यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और जेल की सलाखें उनके हौसलों को कमजोर नहीं कर सकतीं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं की आवाज को इसी प्रकार दबाया जाता रहा तो युवा कांग्रेस प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता और युवाओं के सवालों का सामना करना होगा।

गोपाल भट्ट ने कहा कि युवा कांग्रेस का विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन नीतियों के खिलाफ है जो युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं को सवाल पूछने का अधिकार है और इस अधिकार को किसी भी कीमत पर छीना नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार जितना अधिक दमन करेगी, संघर्ष उतना ही तेज होगा। युवा अब अपने अधिकारों, रोजगार और सम्मान की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, पूर्व संयुक्त सचिव छात्रसंघ गौरव सतवाल, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, प्रदेश महासचिव कमलेश बिष्ट, किरन आर्या, प्रदेश महासचिव प्रदीप बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गिरफ्तार किए गए प्रमुख युवा कांग्रेस नेता

– गोपाल भट्ट (युवा कांग्रेस नेता)
– विक्रम सिंह फर्त्याल (जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस अल्मोड़ा)
– राजकमल (ब्लॉक अध्यक्ष)
– गौरव सतवाल (पूर्व संयुक्त सचिव, छात्रसंघ)

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोक संस्कृति और संगीत के संग सजा कुमाऊं महोत्सव, राकेश खानवाल ने बांधा समां
Next Article मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई दिशा में अग्रसर : महेश नयाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डॉ. पुष्पा बोरा ने रचा इतिहास, एसएसजे विश्वविद्यालय के गणित विभाग को मिली पहली पीएच.डी.

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई दिशा में अग्रसर : महेश नयाल

By भावना मल्होत्रा
Teachers open front against TET mandatory, demand intervention from the Prime Minister
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरदेहरादून

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?