Saturday, 31 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    पप्पू गिरधारी की एफआईआर पर हाईकोर्ट का अहम निर्देश, धारा 183 के बयान तलब
    October 30, 2026
    सरस मेला 2026 की सार्थकता पर सवाल, स्थानीय उत्पादों का मंच या भीड़ जुटाने का माध्यम?
    October 30, 2026
    30 अक्टूबर से शुरू होगा अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल, प्रसून जोशी समेत कई नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत
    October 29, 2026
    मल्ला महल में सजी लोक संस्कृति की महफिल, नैन नाथ रावल और विकास भारद्वाज ने जीता दिल
    October 25, 2026
    कानून की पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अवसर, CIMS College of Law में 31 अक्टूबर तक प्रवेश
    October 24, 2026
    जय गोल्ज्यू महोत्सव की स्टार नाइट में बिखरी लोकसंस्कृति की छटा
    October 24, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • देहरादून
  • चुनाव
  • चम्पावत
  • देश
  • नैनीताल
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

शहीद परिवारों से सतत संपर्क और युवा मार्गदर्शन समय की आवश्यकता : पूर्व सैनिक परिषद

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 23, 2026 1:25 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जिला बैठक में पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। मॉल रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की भूमिका को केवल सुरक्षा सेवाओं तक सीमित न रखते हुए समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक के रूप में स्थापित करने पर बल दिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत (सेवानिवृत्त) ने कहा कि सैनिक का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित होता है और यह सेवा सेवानिवृत्ति के बाद भी समाप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक समाज में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण हैं। समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी निरंतर बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। परिवारों में संवाद की कमी के कारण नई पीढ़ी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पूर्व सैनिक अपने अनुभव और जीवन मूल्यों के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

मेजर जनरल रावत ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे अवसरों पर शहीद परिवारों से भेंट कर उनके योगदान को याद करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपने क्षेत्र के शहीद और सैनिक परिवारों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

डॉ. शैलेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, अनुभव और नेतृत्व समाज के लिए अमूल्य संपत्ति है। इन गुणों का उपयोग समाज को संगठित और सशक्त बनाने में किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। सभी समुदायों को राष्ट्रहित के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए और विभाजनकारी सोच से दूर रहना चाहिए।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण कार्यशालाओं तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। परिषद के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं और पूर्व सैनिकों के बीच संवाद बढ़ाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष केशव दत्त पांडे, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मनराल, संरक्षक पी.जी. गोस्वामी, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, नगर अध्यक्ष त्रिलोक सिंह तथा अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में सहभागिता की।

बैठक का समापन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समर्पण और जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई दिशा में अग्रसर : महेश नयाल
Next Article आम हों या खास, नियम तोड़ने में सब एक समान, तस्वीरें स्वयं बयान कर रही हैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

ताकुला में जनसंपर्क के दौरान सामने आया गांवों की बदहाली का मुद्दा

By भावना मल्होत्रा
A gate costing two and a half lakh rupees collapsed in no time! Major questions raised about the Municipal Corporation's construction in Lala Bazaar.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

ढाई लाख का गेट और कुछ ही समय में धराशायी! लाला बाजार में नगर निगम के निर्माण पर उठे बड़े सवाल

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

उदंत मार्तंड से सोशल मीडिया तक : हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की गौरवगाथा पर मंथन

By भावना मल्होत्रा
उत्तराखण्डताजा खबरदेहरादून

हर बच्चे तक पहुंचे सीखने और विकास का अवसर, WECD और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन ने बढ़ाया सहयोग

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?