Saturday, 1 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    “कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
    July 31, 2026
    ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
    July 31, 2026
    बड़ी बगीचा में चला सफाई अभियान, कलमठ से हटाया गया मलबा
    July 30, 2026
    उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण
    July 30, 2026
    नंदा देवी वार्ड में बंदरों का बढ़ता आतंक, मनोज जोशी हुए घायल
    July 30, 2026
    डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
    July 30, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • सांस्कृतिक
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा की बेटी साक्षी रॉयल का कमाल, राज्य में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 27, 2026 1:34 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


अल्मोड़ा। प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की कक्षा 6 की छात्रा साक्षी रॉयल ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
रुड़की में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच साक्षी ने शानदार मुकाबले खेले और स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों तथा अल्मोड़ा जिले में खुशी का माहौल है।
स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा की पंजीकृत खिलाड़ी साक्षी रॉयल पहले भी कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें भविष्य की संभावनाशील खिलाड़ी माना जा रहा है।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि साक्षी शुरू से ही खेल के प्रति गंभीर रही हैं। कठिन अभ्यास, अनुशासन और निरंतर मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए साक्षी को आधुनिक तकनीकों, उन्नत प्रशिक्षण और विशेष अभ्यास सत्रों के माध्यम से तैयार किया जाएगा ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीत सके।
एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने भी साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना राणा, स्पोर्ट्स शिक्षक अरविंद सिंह, अध्यापिका रूमाना नाज़ तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने साक्षी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
साक्षी के माता-पिता मीरा रॉयल एवं रमेश सिंह रॉयल ने कहा कि उनकी बेटी की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट का विशेष आभार व्यक्त किया।
कमल कुमार बिष्ट, जो पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट एवं राष्ट्रीय रेफरी हैं, ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि साक्षी आने वाले समय में देश के लिए भी पदक जीतेंगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Dwarahat MLA Madan Bisht targets the government, questions the functioning of multi-purpose camps. द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने सरकार पर साधा निशाना, बहुउद्देशीय शिविरों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Next Article   अति विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित हुए अल्मोड़ा के मेजर जनरल आशीष साह, जिले में खुशी की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Mad dog creates panic in Bisauli, 36 people injured
ताजा खबर

बिसौली में पागल कुत्ते का आतंक, 36 लोग घायल

By भावना मल्होत्रा
The "Drug Free India Campaign" is receiving public support in Almora; police initiatives have increased awareness.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“नशा मुक्त भारत अभियान” को अल्मोड़ा में मिल रहा जनसमर्थन, पुलिस की पहल से बढ़ी जागरूकता

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

रानीखेत में पहली महिला रामलीला प्रतियोगिता का शुभारंभ, महिला कलाकारों ने निभाए रामायण के सशक्त किरदार

By भावना मल्होत्रा
Chaukhutia's Harish Chandra Upadhyaya became Joint Director General (Foreign Trade), an atmosphere of joy and pride in the area.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

चौखुटिया के हरीश चंद्र उपाध्याय बने संयुक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार), क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?