Saturday, 1 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    “कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
    July 31, 2026
    ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
    July 31, 2026
    बड़ी बगीचा में चला सफाई अभियान, कलमठ से हटाया गया मलबा
    July 30, 2026
    उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण
    July 30, 2026
    नंदा देवी वार्ड में बंदरों का बढ़ता आतंक, मनोज जोशी हुए घायल
    July 30, 2026
    डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
    July 30, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • सांस्कृतिक
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी

भावना मल्होत्रा
Last updated: July 31, 2026 2:57 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


बोर्ड बैठक के बाद संयुक्त कर्मचारी बैठक में फूटा आक्रोश, कहा—लगातार हस्तक्षेप से बाधित हो रहा प्रशासनिक कामकाज


अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा की बोर्ड बैठक के बाद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव ने अब खुला रूप ले लिया है। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ एवं निकाय कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुछ पार्षद लगातार विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और कर्मचारियों पर नियमों से हटकर कार्य कराने का दबाव बना रहे हैं।
बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होगी और इसका सीधा असर जनता को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ेगा।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों से सीधे अभद्र भाषा में बात करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का सम्मान है, लेकिन कर्मचारियों की गरिमा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
बैठक में महिला कर्मचारियों ने मानसिक दबाव और कार्यस्थल पर असहज वातावरण की शिकायत करते हुए प्रशासन से सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन, प्रमाण पत्र, टैक्स, बिजली, झाड़ी कटान और अन्य विभागीय कार्यों में नियमों की अनदेखी कर तत्काल कार्रवाई का दबाव बनाया जाता है। इससे न केवल कार्य प्रभावित होते हैं बल्कि कर्मचारियों की जवाबदेही भी बढ़ती है।
संघ ने आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, महिला शौचालय निर्माण, अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति और विभागीय कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप रोकने की मांग की।
बैठक में यह भी कहा गया कि बोर्ड बैठकों में एजेंडे पर चर्चा के बजाय अन्य विषयों को लेकर अनावश्यक विवाद किया जाता है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं।
प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने स्पष्ट कहा कि कर्मचारी नियमों के अनुसार कार्य करेंगे और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर गलत कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Angry0
Dead0
Wink1
Previous Article ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

BSNL Almora workers express anger over allegations of salary and PF scams
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

बीएसएनएल अल्मोड़ा में श्रमिकों का फूटा गुस्सा, वेतन और पीएफ घोटाले के आरोपों से मचा हड़कंप

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

युवाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर होगा राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा: युवा कांग्रेस

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

फॉरेस्ट फायर पर सख्त हुए डीएम अंशुल सिंह, पांच मुकदमे दर्ज; कहा- जंगल बचाना सबकी जिम्मेदारी

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?