Saturday, 1 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    “कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
    July 31, 2026
    ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
    July 31, 2026
    बड़ी बगीचा में चला सफाई अभियान, कलमठ से हटाया गया मलबा
    July 30, 2026
    उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण
    July 30, 2026
    नंदा देवी वार्ड में बंदरों का बढ़ता आतंक, मनोज जोशी हुए घायल
    July 30, 2026
    डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
    July 30, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • सांस्कृतिक
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का आक्रोश, चौघानपाटा में प्रदर्शन

भावना मल्होत्रा
Last updated: June 24, 2026 2:48 pm
भावना मल्होत्रा
Share
BJP outraged over remarks against the Prime Minister; protest held at Choughanpata.
SHARE

अल्मोड़ा, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया और टिप्पणी को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के विश्वास और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि विचारों का विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर अभद्र टिप्पणी करना राजनीतिक संस्कृति को कमजोर करता है।

महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है और विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक हताशा के कारण इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा ऐसे व्यवहार का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि देश आज वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से विपक्ष असहज है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सभी जनप्रतिनिधियों को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के सम्मान और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग रहेंगे। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए और राजनीतिक संवाद में शालीनता बनाए रखने की अपील की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आम हों या खास, नियम तोड़ने में सब एक समान, तस्वीरें स्वयं बयान कर रही हैं
Next Article The hard work of the youth should not be called into question; Congress demands accountability in the NEET case. युवाओं की मेहनत पर नहीं लगना चाहिए प्रश्नचिह्न, नीट मामले में कांग्रेस ने मांगी जवाबदेही
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा की बेटी साक्षी रॉयल का कमाल, राज्य में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

“कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी

By भावना मल्होत्रा
Chaukhutia's Harish Chandra Upadhyaya became Joint Director General (Foreign Trade), an atmosphere of joy and pride in the area.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

चौखुटिया के हरीश चंद्र उपाध्याय बने संयुक्त महानिदेशक (विदेश व्यापार), क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल

By भावना मल्होत्रा
चौखुटिया ब्लॉक में घमासान: ठेकेदारी और भेदभाव के आरोपों पर आमने-सामने आए चेतना नेगी और हीरा सिंह बिष्ट
ताजा खबर

चौखुटिया ब्लॉक में घमासान: ठेकेदारी और भेदभाव के आरोपों पर आमने-सामने आए चेतना नेगी और हीरा सिंह बिष्ट

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?