Thursday, 20 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
    August 15, 2026
    सेवा और समर्पण का संदेश, पार्षद गुंजन चम्याल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
    August 15, 2026
    वंदना वर्मा का इस्तीफा, भाजपा संगठन में उपेक्षा का लगाया आरोप
    August 15, 2026
    अंजू बिष्ट की पहल पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई, दो-तीन माह में लगेगा नया विद्युत पोल
    August 13, 2026
    नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू
    August 13, 2026
    सोमेश्वर महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
    August 11, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

अल्मोड़ा में ‘विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस’ पर कार्यशाला आयोजित, वैज्ञानिकों-कृषकों को किया जागरूक

भावना मल्होत्रा
Last updated: April 30, 2026 12:47 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE

अल्मोड़ा ।भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में “विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस” के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम हाइब्रिड माध्यम (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि शोधों के विधिक संरक्षण तथा पर्वतीय कृषि में बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति वैज्ञानिकों एवं कृषकों को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट विषय विशेषज्ञ डॉ. एस.के. वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात आईटीएमयू के अध्यक्ष डॉ. एन.के. हेडाऊ ने अपने स्वागत संबोधन में बौद्धिक संपदा की वैश्विक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए संस्थान की उपलब्धियों का संक्षिप्त उल्लेख किया।कार्यशाला के प्रथम सत्र में डॉ. एस.के. वर्मा (भूतपूर्व प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर-एनबीपीजीआर एवं आईआईवीआर) ने “कृषि में बौद्धिक सम्पदा” विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘पौधा किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार’ (PPV&FR) नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए पादप संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया।द्वितीय सत्र में संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. खुल्बे ने “भौगोलिक उपदर्शन” (Geographical Indications) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और उनके कानूनी संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, तृतीय सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा भारतीय ने “कृषक किस्म का पंजीकरण” विषय पर तकनीकी प्रस्तुति देते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को सहज तरीके से स्पष्ट किया।अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. लक्ष्मी कान्त ने कहा कि वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में कृषि अनुसंधान को पेटेंट एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से सुरक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वैज्ञानिकों से नवाचार के साथ-साथ उनके विधिक संरक्षण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर संस्थान एवं प्रक्षेत्र हवालबाग के 38 वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र उत्तरकाशी से 6 तथा कृषि विज्ञान केन्द्र बागेश्वर से 8 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की। परिचर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने बौद्धिक संपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।कार्यक्रम का संचालन आईटीएमयू के सह-अन्वेषक डॉ. के.के. मिश्रा ने किया, जबकि अंत में डॉ. गौरव वर्मा ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

TAGGED:Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Vivekananda Inter College Ranidhara's stars shine in the state merit list राज्य मेरिट सूची में चमके विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के सितारे
Next Article Sandeep Yaduvanshi Speaks Out on Allegations of False Complaints and Defamation; Demands Impartial Investigation झूठी शिकायत और बदनाम करने के आरोपों पर संदीप यदुवंशी का खुलासा, निष्पक्ष जांच की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

उत्तराखण्डचम्पावतसांस्कृतिक

‘सावन उत्सव-2026’ के जरिए महिलाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

By भावना मल्होत्रा
The administration is preparing hard before the rains and the campaign to prevent waterlogging in Tanakpur-Banbasa is intensified.
उत्तराखण्डचम्पावत

बरसात से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, टनकपुर-बनबसा में जलभराव रोकने को अभियान तेज

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पर्वतीय खेती को बचाने की मुहिम शुरू, वैज्ञानिकों और किसानों ने मिलकर बनाई रणनीति

By भावना मल्होत्रा
Intensive awareness campaign in the district to promote safe motherhood
ताजा खबर

सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने हेतु जनपद में सघन जागरूकता अभियान

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?