पत्रकारों ने शोकसभा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना
अल्मोड़ा। नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से अल्मोड़ा के पत्रकारों में शोक की लहर है। उनके निधन को पत्रकारों ने सूचना विभाग और मीडिया जगत के लिए बड़ी क्षति बताया।
सोमवार को अल्मोड़ा में पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
पत्रकारों ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी अपने सहज, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया और पत्रकारों के साथ सदैव सहयोगपूर्ण व्यवहार रखा। उनके असामयिक निधन से एक संवेदनशील और सहयोगी अधिकारी को खोने का दुख है।
शोकसभा में हरीश भंडारी, जगजीवन सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, अनिल सनवाल, नसीम अहमद, कपिल मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, किशन जोशी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, विनोद जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी, राजेंद्र धानक, दिनेश भट्ट, अनूप साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश आगरी और कमलेश कनवाल सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
Leave a Comment
