Saturday, 1 Aug 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    “कर्मचारियों का सम्मान नहीं तो काम भी नहीं”—नगर निगम कर्मचारियों ने पार्षदों के रवैये पर जताई कड़ी नाराजगी
    July 31, 2026
    ढूंगाधारा पुनर्वास केंद्र के मार्ग का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम ने कराया नाप-जोख, जल्द होगा आंगणन
    July 31, 2026
    बड़ी बगीचा में चला सफाई अभियान, कलमठ से हटाया गया मलबा
    July 30, 2026
    उच्च शिक्षा के उन्नयन पर जोर, उपनिदेशक डॉ. आर. एस. भाकुनी ने किया सोमेश्वर महाविद्यालय का भ्रमण
    July 30, 2026
    नंदा देवी वार्ड में बंदरों का बढ़ता आतंक, मनोज जोशी हुए घायल
    July 30, 2026
    डस्टबिन वितरण में भेदभाव का आरोप, झिझाड़ व पांडेखोला वार्ड के पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
    July 30, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून
  • चम्पावत
  • सांस्कृतिक
  • देश
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबरसांस्कृतिक

महाअष्टमी पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, नंदादेवी मंदिर समिति ने डीएम को सौंपा प्रस्ताव

भावना मल्होत्रा
Last updated: July 9, 2026 11:42 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


मेले की तैयारियों और लंबित अनुदान जारी करने पर भी हुई चर्चा


अल्मोड़ा। ऐतिहासिक माँ नंदादेवी महोत्सव एवं नंदादेवी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से माँ नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। समिति ने मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक सहयोग के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
समिति ने बताया कि हर वर्ष हजारों श्रद्धालु एवं पर्यटक मेले में भाग लेने के लिए अल्मोड़ा पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए जाने की आवश्यकता है।
पदाधिकारियों ने यह भी मांग रखी कि सांस्कृतिक विभाग तथा पर्यटन विभाग की ओर से वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए स्वीकृत अनुदान की लंबित धनराशि शीघ्र जारी कराई जाए, ताकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य तैयारियों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
समिति ने 19 सितंबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव प्रेषित किया। समिति का कहना था कि माँ नंदादेवी उत्तराखंड की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना जनभावनाओं के अनुरूप होगा।
जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि प्रशासन मेले के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देगा।
प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा चन्द्र जोशी, हरीश कनवाल, पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद वंदना वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मां नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज, 15 सितंबर से शुरू होगा नौ दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव
Next Article डिजिटल ईवीएम से हुआ छात्र परिषद का चुनाव, स्प्रिंगडेल स्कूल ने दिया लोकतंत्र और तकनीक का अनूठा संदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

शहीद परिवारों से सतत संपर्क और युवा मार्गदर्शन समय की आवश्यकता : पूर्व सैनिक परिषद

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

उदंत मार्तंड से सोशल मीडिया तक : हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की गौरवगाथा पर मंथन

By भावना मल्होत्रा
Women safety and cyber awareness campaign intensified in schools, students made aware
ताजा खबर

स्कूलों में महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान तेज, छात्रों को किया जागरूक

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

हवालबाग क्षेत्र पंचायत बैठक में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों ने घेरा

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?