खेल महाकुंभ की दो दिवसीय प्रतियोगिता का मेयर अजय वर्मा ने किया शुभारंभ
अल्मोड़ा। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के खेल मैदान में खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत खत्याड़ी एवं नगर क्षेत्र की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर अजय वर्मा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने कहा कि खेल महाकुंभ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर देता है। विद्यालय की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में न्याय पंचायत खत्याड़ी और नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर पार्षद हेम तिवारी, पीटीए अध्यक्ष मदन नागरकोटी, एसएमसी अध्यक्ष आशा डालाकोटी, ब्लॉक खेल समन्वयक पंकज टम्टा, सुंदर सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह कनवाल, नीरू पांडे, सुजाता शर्मा, हरीश भट्ट सहित शिक्षक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भुवन सिंह चिलवाल ने किया।
खेल मैदान में दिखी प्रतिभाओं की उड़ान
Leave a Comment
