Wednesday, 17 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    स्वच्छ अल्मोड़ा की ओर कदम, डुबकियां और जोहरी बाजार में बांटे गए गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन
    June 17, 2026
    नियम आम जनता के लिए, पुलिस के लिए नहीं? नो-एंट्री में खड़े वाहन बढ़ा रहे माल रोड की परेशानी
    June 16, 2026
    एनसीसी कैडेटों को मिला सेना में सुनहरे भविष्य का मंत्र, शिविर में करियर और तकनीक का अनोखा संगम
    June 16, 2026
    पुलिस स्टिकर का कमाल! अल्मोड़ा में नियम भी करते हैं सलाम
    June 15, 2026
    भैरव मंदिर के पास घायल गोवंश की मदद को आगे आए लोग, जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
    June 14, 2026
    कानून के रखवाले ही बने कानून तोड़ने वाले!
    June 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • Workshop organized on 'World Intellectual Property Day' in Almora
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस सड़क पर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

भावना मल्होत्रा
Last updated: May 15, 2026 2:29 pm
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE


अल्मोड़ा। NEET 2026 परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को गांधी पार्क अल्मोड़ा में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन करते हुए पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ नाराजगी जताई।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में विफल रही है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य आज असुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना सरकार की बड़ी विफलता है।
उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों ने वर्षों की मेहनत और अपनी जमा पूंजी इस परीक्षा की तैयारी में लगा दी, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उनका भविष्य संकट में पड़ गया।
गोपाल भट्ट ने कहा कि सरकार “डिजिटल इंडिया” और पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन युवाओं का विश्वास बचाने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली ही सुरक्षित नहीं होगी तो छात्रों का मनोबल टूटेगा और देश का भविष्य प्रभावित होगा।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं यह साबित करती हैं कि शिक्षा व्यवस्था में संगठित भ्रष्टाचार फैल चुका है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाएं विवादों में रही हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती छात्र व्यवस्था की खामियों का शिकार हो रहे हैं जबकि पेपर माफिया लगातार बच निकलते हैं।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लागू करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि छात्रों को मानसिक एवं आर्थिक नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में नारायण दत्त पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, तारा तिवारी, अरविंद रौतेला, विकास कुमार, इसरार अहमद, नरेश बारकोटी, राधा बिष्ट, गौरव जोशी, पारस डसीला, दीक्षा सुयाल, राज चौहान, रजत कुमार, अनूप कुमार, निर्मल मेर, राहुल नैनीवाल, गौरव नेगी, योगेश जोशी, सुमित बिष्ट, वैभव पांडे, किरन आर्या, विशाल कनवाल, वीरेंद्र मलाडा, संतोष कुमार, निर्मला आर्य, काजल आर्य, मनीषा आर्य, आरती आर्य, राकेश कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार, गौरव सिंह सतवाल, विशाल पडियार, अभय बोरा और आशीष संतोलिया सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Scientific thinking and mother tongue based children's literature is the need of the hour: Experts वैज्ञानिक सोच और मातृभाषा आधारित बालसाहित्य समय की जरूरत : विशेषज्ञ
Next Article विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफल बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जागेश्वर धाम के समग्र विकास के लिए उठी आवाज, मुख्य पुजारी ने प्रशासन को भेजा 9 सूत्रीय सुझाव पत्र

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड आयोजित, एसएसपी ने दिए अनुशासन और फिटनेस के मंत्र

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

हवालबाग क्षेत्र पंचायत बैठक में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों ने घेरा

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

तड़म पहुंचे डीएम अंशुल सिंह, पीड़ित परिवार को दिया संबल; निरीक्षण से गायब अधिकारी पर कार्रवाई

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?