Tuesday, 15 Sep 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
GOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
    मुंबई के राजभाषा सम्मेलन में अल्मोड़ा नराकास ने बढ़ाया पर्वतीय क्षेत्र का मान
    September 15, 2026
    भकूना के खेतों में जंगली सुअरों का कहर, 60 परिवारों की फसलें प्रभावित
    September 15, 2026
    मेधा का सम्मान, सपनों को मिला हौसला
    September 15, 2026
    कांग्रेस को लाभार्थियों की खुशी भी दिख रही राजनीतिक प्रचार: विनीत बिष्ट
    September 15, 2026
    16 सितंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक नंदादेवी मेला, कदली वृक्ष परंपरा रहेगी आकर्षण
    September 15, 2026
    कालिका मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
    सेलाखोला वार्ड में महाराष्ट्र समाज की ओर से प्रतिवर्ष होती है गणपति स्थापना
    September 14, 2026
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • 🔥
  • ताजा खबर
  • उत्तराखण्ड
  • अल्मोड़ा
  • सांस्कृतिक
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • चुनाव
  • देश
  • District plan worth ₹76.91 crore approved
  • पिथौरागढ़
Font ResizerAa
GOVISHAN DARSHANGOVISHAN DARSHAN
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Search
  • ताजा खबर
  • ई-पेपरNew
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • देहरादून
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • चुनाव
  • देश
  • सांस्कृतिक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© {Year} GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

जिला अस्पताल शिफ्ट करने पर व्यापार मंडल की दो टूक—“ऐसा विचार दिल में भी न लाए सरकार”

भावना मल्होत्रा
Last updated: August 24, 2026 7:29 am
भावना मल्होत्रा
Share
SHARE



अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय नगर से बाहर ले जाने का प्रस्ताव मंजूर नहीं, व्यापारियों और जनता के साथ सड़कों पर उतरने की चेतावनी

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा का व्यापारी संगठन खुलकर विरोध में उतर आया है। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह एवं जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जिला अस्पताल को नगर से बाहर शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया तो व्यापार मंडल नगर के व्यापारियों और आम जनता को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि जनता की सुविधा छीनकर विकास का दावा स्वीकार नहीं किया जा सकता। जिला अस्पताल नगर के बीच स्थित होने के कारण अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हजारों लोगों के लिए जीवनदायिनी स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र है।

“अस्पताल दूर हुआ तो सबसे ज्यादा परेशान होगा गरीब ग्रामीण”

जिला व्यापार मंडल ने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार उपचार के लिए पहुंचते हैं। नगर से बाहर अस्पताल ले जाने पर मरीजों और उनके तीमारदारों को अतिरिक्त दूरी, किराया और समय की मार झेलनी पड़ेगी। गंभीर मरीजों के मामले में यह देरी और भी चिंताजनक साबित हो सकती है।

पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय मौजूदा जिला चिकित्सालय को आधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से मजबूत करना चाहिए।

नगर व्यापार मंडल भी विरोध में

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा एवं सचिव वकुल साह ने भी जिला अस्पताल को नगर से बाहर ले जाने के किसी भी प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है और इनमें बड़ी संख्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्थानांतरण का असर केवल मरीजों पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि अल्मोड़ा के बाजार और स्थानीय व्यापार पर भी सीधा प्रभाव पड़ेगा। अस्पताल के आसपास दवा, भोजन, परिवहन और अन्य छोटे-बड़े कारोबार से जुड़े अनेक लोगों की आजीविका प्रभावित होगी।

“पहले कलेक्ट्रेट दूर किया, अब अस्पताल की बारी?”

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पूर्व में पुराने कलेक्ट्रेट को पांडेखोला स्थानांतरित किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे निर्णयों से आम जनता को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता को पहले ही दूरस्थ सरकारी संस्थानों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो अब जिला अस्पताल को भी नगर से दूर करने की सोच क्यों की जा रही है?

व्यापार मंडल की कड़ी चेतावनी

जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह और महामंत्री भैरव गोस्वामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला चिकित्सालय को नगर से बाहर ले जाने का निर्णय व्यापारियों और जनता के साथ अन्याय होगा। यदि सरकार ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो व्यापार मंडल चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा और जरूरत पड़ने पर नगर की जनता को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा—

“जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा नगर में ही रहेगा। जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।”



व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की कि जिला अस्पताल को स्थानांतरित करने की सोच को तत्काल त्यागा जाए और अस्पताल को हटाने के बजाय उसकी व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाए।

व्यापार मंडल की दो टूक

“अस्पताल शिफ्ट करने का विचार सरकार अपने मन में भी न लाए। जनता की सुविधा और गरीब मरीजों के हित के खिलाफ लिया गया कोई भी फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नंदा देवी मेले से पहले लाला बाजार को मिला मरम्मत का सहारा, खराब पटालें हुईं दुरुस्त
Next Article जनता को मिली राहत: सैलाखोला वार्ड में वाटर कूलर शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

मेहनत लाई रंग, मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में अटल उत्कृष्ट विद्यालय के 13 विद्यार्थी सफल

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

हरेला पर अल्मोड़ा को विकास की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

पिथौरागढ़ रवाना हुए अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार, विदाई समारोह में छलके भाव

By भावना मल्होत्रा
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

नगर आयुक्त की पहल से घायल सांड का सफल रेस्क्यू

By भावना मल्होत्रा
GOVISHAN DARSHAN
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US


GOVISHAN DARSHAN: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across politics, tech, entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • e-Paper
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© 2026 GOVISHAN DARSHAN. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?